नेटवर्क में समस्या के कारण Binance ने रोकी Polygon ट्रांजैक्शंस

Binance की वेबसाइट पर बताया गया है कि Polygon नेटवर्क के लिए डिपॉजिट और विड्रॉल को रोका गया है

नेटवर्क में समस्या के कारण Binance ने रोकी Polygon ट्रांजैक्शंस

एक्सचेंज ने इस समस्या को दूर करने के लिए Polygon की टीम के साथ काम करने का दावा किया है

ख़ास बातें
  • Polygon का नेटवर्क तीन लेयर में बना है
  • इनमें से प्रत्येक का अलग कार्य है
  • Binance को हाल ही में बहरीन में क्रिप्टो सर्विस का लाइसेंस मिला है
विज्ञापन
क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Polygon में नेटवर्क की समस्या आने की रिपोर्ट है। इस वजह से क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने इस प्लेटफॉर्म से सभी ट्रांजैक्शंस को अस्थायी तौर पर रोक दिया है। Binance की वेबसाइट पर बताया गया है कि Polygon नेटवर्क के लिए डिपॉजिट और विड्रॉल को रोका गया है। हालांकि, इसके लिए कोई कारण नहीं बताया गया। एक्सचेंज ने इस समस्या को दूर करने के लिए Polygon की टीम के साथ काम करने का दावा किया है। 

हालांकि, Polygon का कहना है कि उसका नेटवर्क ठीक काम कर रहा है। उसके साथ ही उसने बताया कि Binance अपने नोड्स को अपग्रेड कर रहा है और इसके लिए ब्लॉक डेटा को सिंक किया जा रहा है। इस वजह से एक्सचेंज ने डिपॉजिट और विड्रॉल को रोका है। इससे पहले 11 मार्च को Polygon के नेटवर्क में एक अपग्रेड के बाद समस्या आई थी। Polygon ने कहा था कि इसका कारण अपग्रेड के दौरान एक बग हो सकता है। 

Polygon का नेटवर्क तीन लेयर में बना है। इनमें से प्रत्येक का अलग कार्य है। Ethereum लेयर स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स से जुड़ी है, जबकि Bor लेयर ब्लॉक्स को जेनरेट करने में मदद करती है। तीसरी लेयर Heimdall है और इसी में समस्या आई थी। संदिग्ध बग से विभिन्न Heimdall वेलिडेटर्स चेन के विभिन्न वर्जन पर जा रहे थे और ग्रीनलाइट ट्रांजैक्शंस के लिए इनमें सहमति नहीं बन रही थी। यह समस्या कुछ घंटों तक रही थी और इससे बहुत से प्रोजेक्ट्स और ट्रेडर्स को मुश्किल का सामना करना पड़ा था। 

Binance को हाल ही में बहरीन के सेंट्रल बैंक ने क्रिप्टो सर्विस प्रोवाइडर का लाइसेंस दिया गया है। यह गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) में इस तरह का पहला लाइसेंस है। Binance का मानना है कि लाइसेंस और रेगुलेटरी आवश्यकताएं मजबूत एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद विरोधी फाइनेंसिंग पॉलिसी के साथ यूजर्स को सुरक्षा देंगी। यह लाइसेंस मिलने के बाद Binance की पहुंच ग्लोबल मार्केट में बढ़ गई है। इसके अलावा Binance ने पिछले वर्ष दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) के साथ एक अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल एसेट इकोसिस्टम बनाने में मदद के लिए पार्टनरशिप की थी। क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए दुबई में वर्चुअल एसेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) भी बनाई गई है। यह वर्चुअल एसेट्स के प्रकार की कैटेगरी और इनकी निगरानी के लिए नियंत्रण तय करेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Binance, Network, Polygon, Traders, problem, Upgrade, Transactions

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »