Binance Labs को Web3 प्रोजेक्ट्स के लिए मिला 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट

Binance Labs को चलाने वाली Binance Global दुनिया के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक की मालिक है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 2 जून 2022 11:58 IST
ख़ास बातें
  • फर्म की योजना Web3 से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने की है
  • Binance Labs ने इससे पहले कई Web3 प्रोजेक्ट्स को फंड दिया है
  • अमेरिका के विभिन्न राज्यों में Binance अपना बिजनेस शुरू कर रही है

इस फंड से क्रिप्टो और Web3 स्टार्टअप्स की मदद की जाएगी

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी फर्मों में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। Binance Labs ने अपने Web3 से जुड़े फंड के लिए लगभग 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट हासिल किया है। इनवेस्टमेंट करने वालों में DST Global Partners और Breyer Capital शामिल हैं। इस फंड से क्रिप्टो और Web3 स्टार्टअप्स की मदद की जाएगी। 

Binance Labs को चलाने वाली Binance Global दुनिया के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक की मालिक है। इसकी योजना अब Web3 से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने की है। इनमें क्रिप्टोकरेंसीज, नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) और मेटावर्स पर काम करने वाले प्रोजेक्ट्स होंगे। Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Chengpeng Zhao ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "नए फंड का लक्ष्य डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi), NFT, गेमिंग और मेटावर्स में Web3 को आगे बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट्स की मदद करना है।" लगभग चार वर्ष पहले शुरू की गई Binance Labs ने इससे पहले कई Web3 प्रोजेक्ट्स को फंड दिया है। इसके पोर्टफोलियो में Audius, Elrond, Polygon और Injective जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। 
Advertisement

हाल के महीनों में Binance US ने दुबई और फ्रांस सहित कई देशों में बिजनेस शुरू करने के लिए लाइसेंस हासिल किया है। Binance ने कई देशों में अपनी लीगल टीम को मजबूत करने की योजना बनाई है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक्सचेंज जिस देश में बिजनेस कर रहा है उसके कानूनों का पालन किया जाए। Binance US की शुरुआत Chengpeng ने लगभग तीन वर्ष पहले की थी। अमेरिका में सरकार क्रिप्टो को लेकर कानून बनाने की तैयारी कर रही है। अमेरिका के विभिन्न राज्यों में Binance अपना बिजनेस शुरू कर रही है। 

इनवेस्टर्स की ओर से भी Binance को सपोर्ट मिल रहा है। इसने हाल ही में अपनी पहली बाहरी फंडिंग हासिल की थी। Circle Ventures जैसे विभिन्न इनवेस्टर्स से लगभग 20 करोड़ डॉलर जुटाने के बाद Binance का वैल्यूएशन लगभग 4.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस महीने की शुरुआत में एक्सचेंज को प्युर्टो रिको में मनी ट्रांसमिटर के तौर पर सर्विस देने के लिए अप्रूवल मिला था। अमेरिका में Binance की सब्सिडियरी व्योमिंग, कनेक्टिकट और वेस्ट वर्जीनिया जैसे राज्यों में भी इसी तरह के लाइसेंस रखती है। एक्सचेंज ने कई देशों में लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। Chengpeng इसे सबसे अधिक लाइसेंस रखने वाला क्रिप्टो एक्सचेंज बनाना चाहते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Web3, Exchange, Binance, Investors, Startups, Metaverse, Projects, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.