Crypto इंडस्ट्री के इस दिग्गज ने क्यों कहा- 'मैं फिर से गरीब हो गया'

बाइनेंस पर टेरा फिलहाल 18 प्रतिशत गिरावट के साथ $0.0001416 पर ट्रेड कर रहा है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2022 12:53 IST
ख़ास बातें
  • 2022 के अप्रैल में LUNA अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर था
  • Terra UST भी बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहा है
  • इसकी कीमत में आज 20 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है

Binance के फाउंडर Changpeng Zhao ने 2018 में टेरा नेटवर्क में निवेश किया था

Terra USD से जुड़े टोकन LUNA में पिछले दो हफ्ते में जो उथल-पुथल हुई है, उसने निवेशकों समेत पूरी क्रिप्टो इंडस्ट्री को तगड़ा झटका दिया है। इसके बाद छोटे निवेशकों समेत बड़े निवेशकों के हाथ भी क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने के लिए कांपने से लगे हैं। मात्र दो हफ्तों में लूना टोकन की कीमत आसमान से जमीन पर आकर औंधे मुंह गिर गई। टोकन पूरी तरह से क्रैश हो गया और इसकी वैल्यू लगभग जीरो हो गई। Binance के फाउंडर Changpeng Zhao को भी लूना की इस गिरावट से बड़ा झटका लगा है। इसी को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने LUNA के क्रैश के कारण हुए उनके नुकसान को बताया और खुद को 'गरीब' कहा है। 

Binance के फाउंडर Changpeng Zhao ने 2018 में टेरा नेटवर्क में निवेश किया था। उस वक्त झाओ ने इसमें 30 लाख डॉलर (लगभग 23 करोड़ रुपये) का निवेश किया था। झाओ को इस निवेश के बदले LUNA के 1.5 करोड़ टोकन मिले थे। 2022 के अप्रैल में लूना अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर था। इस हिसाब से उस वक्त झाओ के पास 1.6 अरब डॉलर की संपत्ति थी। टोकन जब क्रैश हुआ तो यह कीमत 2 हजार डॉलर (लगभग 1.5 लाख रुपये) भी नहीं रही। 
Advertisement

Binance के फाउंडर Changpeng Zhao ने एक ट्वीट के जरिए टेरा के टोकन लूना की गिरावट से हुए नुकसान के बारे में लिखा और कहा कि वो फिर से गरीब हो गए हैं। 

LUNA के क्रैश होने से झाओ को अरबों का नुकसान हुआ है। उन्होंने लिखा कि कैसे उनकी अरबों डॉलर की संपत्ति केवल कुछ हजार डॉलर में सिमटकर रह गई। बाइनेंस पर टेरा फिलहाल 18 प्रतिशत गिरावट के साथ $0.0001416 पर ट्रेड कर रहा है। बाइनेंस पर लूना के 1.5 करोड़ टोकन हैं। अगर इसकी वर्तमान मार्केट वैल्यू देखें तो लूना की होल्डिंग केवल 2,124 डॉलर (लगभग 1.55 लाख रुपये) की है। बाइनेंस के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 7 दिनों में टेरा लूना की कीमत 99.15 प्रतिशत गिर गई। फिलहाल इसकी पॉपुलरिटी रैंक 213 है और मार्केट कैपिटलाइजेशन 71 अरब रुपये है। 
Advertisement

अप्रैल के पहले हफ्ते में लूना अपने चरम पर था। उस वक्त इस टोकन ने अपना अब तक सबसे उच्चतम स्तर $119 (लगभग 9 हजार रुपये) भी छुआ। इसी का साथी टोकन Terra UST भी बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहा है। इसकी कीमत में आज 20 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है और यह 10 सेंट के नीचे ट्रेड कर रहा है। पिछले 7 दिनों में यह स्टेबल कॉइन 78 प्रतिशत नीचे गिर चुका है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Terra Crash, LUNA, Terra Luna, Changpeng Zhao, Terra cryptocurrency

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.