Dogecoin यूजर्स के लिए खुशखबरी! Binance पर DOGE यूजर्स कमा सकते हैं 10% तक एनुअल पर्सेंटे यील्ड (APY)

रिपोर्ट के अनुसार Robinhood ने 4.57 खरब डॉजकॉइन को ट्रांसफर किया है जिनकी कीमत 32.1 करोड़ डॉलर के करीब है

Dogecoin यूजर्स के लिए खुशखबरी! Binance पर DOGE यूजर्स कमा सकते हैं 10% तक एनुअल पर्सेंटे यील्ड (APY)

पिछले 24 घंटों में डॉजकॉइन की कीमत में 10.39% की बढ़त दर्ज की गई है

ख़ास बातें
  • Dogecoin यूजर्स के लिए Binance ने रिवॉर्ड प्रोग्राम की घोषणा की है
  • Binance ने लॉन्च की स्टेक एक्टिविटीज की सीरीज
  • सीरीज के माध्यम से यूजर्स डॉजकॉइन डिपोजिट कर 10% तक APY कमा सकते हैं
विज्ञापन
Dogecoin यूजर्स के लिए Binance क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज ने रिवॉर्ड प्रोग्राम की घोषणा की है। विश्व की सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज्स में से एक Binance ने लॉक्ड स्टेक एक्टिविटीज की एक सीरीज लॉन्च की है जिसके माध्यम से यूजर्स डॉजकॉइन डिपोजिट कर 10% तक APY कमा सकते हैं। एनुअल पर्सेंटेज यील्ड (Annual percentage yield (APY)) डिपोजिट की गई क्रिप्टोकरेंसी पर निर्धारित समय में मिलने वाला रिटर्न होता है। 

Binance ने प्लेटफॉर्म पर एक घोषणा करते हुए डेवलपमेंट की जानकारी दी। इसके अलावा Binance ने Binance Savings में साइन अप करने वाले नए यूजर्स के लिए भी नए इनसेंटिव घोषित किए हैं। रिवॉर्ड प्रोग्राम के खत्म होने तक अगर यूजर्स एक्सचेंज के सेविंग प्रोडक्ट्स में स्विच नहीं भी करते हैं, तो भी यूजर्स Dogecoin के साथ डबल APY लाभ कमा सकते हैं। मई में बाइनेंस ने डॉजकॉइन प्रूफ ऑफ एसेट वॉलेट को रिलीज किया था जो DOGE-BSC सप्लाई को सपोर्ट करता है। बाइनेंस ने ये वॉलेट कम्युनिटी द्वारा भारी मांग किए जाने के बाद रिलीज किया था। 

Dogecoin से संबंधित Twitter अकाउंट Mishaboar के अनुसार, स्टॉक ब्रोकरेज ऐप Robinhood ने बड़ी मात्रा में डॉजकॉइन ट्रांजैक्शन किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार Robinhood ने 4.57 खरब डॉजकॉइन को ट्रांसफर किया है जिनकी कीमत 32.1 करोड़ डॉलर के करीब है। इस संबंध में DogeWhaleAlert की रिपोर्ट कहती है कि रॉबिनहुड ने अपनी होल्डिंग के डॉजकॉइन को बड़ी संख्या में एक नए कोल्ड वॉलेट में ट्रांसफर किया है।  

WhaleStats के ताजा आंकड़े कहते हैं कि पिछले 24 घंटों में Dogecoin एक बार फिर टॉप 1000 BSC व्हेल्स द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट बन गया है। डॉजकॉइन की कीमत में आज बड़ी बढ़त देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में डॉजकॉइन की कीमत में 10.39% की बढ़त दर्ज की गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »