Binance के CEO ने मानहानि के लिए Bloomberg की चाइनीज सब्सिडियरी पर किया मुकदमा

पॉन्जी स्कीम पर एक आर्टिकल को लेकर Changpeng ने ब्लूमबर्ग की सब्सिडियरी Modern Media Company को कोर्ट में खींचा है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 26 जुलाई 2022 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Binance का दावा है कि इससे Changpeng को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है
  • Changpeng ने एडिशन को वापस लेने की भी मांग की है
  • एक्सचेंज पर हाल ही में नीदरलैंड्स में जुर्माना लगाया गया था

मामला दायर होने के बाद आर्टिकल का शीर्षक बदल दिया गया है

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Changpeng Zhao ने न्यूज एजेंसी Bloomberg की चाइनीज सब्सिडियरी के खिलाफ एक मानहानि का मामला दायर किया है। Changpeng ने पॉन्जी स्कीम पर एक आर्टिकल को लेकर ब्लूमबर्ग की सब्सिडियरी Modern Media Company को कोर्ट में खींचा है।

Binance की लीगल टीम का दावा है कि इस आर्टिकल की वजह से Changpeng को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। ऐसी रिपोर्ट है कि Changpeng ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां प्रकाशित करने के लिए Modern Media Company से औपचारिक तौर पर माफी मांगने को कहा है। हालांकि, मानहानि का मामला दायर होने के बाद इस आर्टिकल का शीर्षक बदल दिया गया है लेकिन सोशल मीडिया पर मैंडरिन में लिखे इस आर्टिकल के वास्तविक शीर्षक के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं। CoinDesk की रिपोर्ट के अनुसार, Changpeng ने इस एडिशन को वापस लेने की भी मांग की है। 

इसके अलावा लॉयर्स ने अमेरिका में ब्लूमबर्ग के खिलाफ एक अलग मामला दायर कर मानहानि करने वाले आरोपों को संपादकीय स्तर पर स्वीकृति देने का आरोप लगाया है। ब्लूमबर्ग की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। Binance इससे पहले भी कुछ फर्मों के खिलाफ मानहानि के मामले दायर कर चुका है। हाल ही में Binance पर नीदलैंड्स में रजिस्ट्रेशन के बिना सर्विसेज देने के लिए डच सेंट्रल बैंक (DNB) लगभग 33 लाख यूरो का जुर्माना लगाया था। DNB ने बताया कि एक्सचेंज को इस बारे में पिछले वर्ष चेतावनी दी गई थी।  

इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के हाल ही में अपनी बिटकॉइन होल्डिंग में से लगभग 75 प्रतिशत को बेचने से क्रिप्टो मार्केट को झटका लगा था। इस पर Changpeng ने कहा था कि टेस्ला की यह होल्डिंग मामूली है। उनका अनुमान है कि प्रति दिन लगभग 100 अरब डॉलर के बिटकॉइन्स की ट्रेडिंग होती है। टेस्ला ने एक अरब डॉलर से कम के बिटकॉइन बेचे हैं। Changpeng ने कहा कि लोगों को टेस्ला के बिटकॉइन में भारी बिकवाली करने को किसी बड़े संकेत के तौर पर नहीं देखना चाहिए। Changpeng की इस राय से बहुत से यूजर्स सहमत हो सकते हैं लेकिन कुछ का मानना है कि बिटकॉइन की ट्रेडिंग को लेकर सही वॉल्यूम का पता चलने पर ही इस बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Legal, Binance, Market, Penalty, Edition, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.