'कुछ महीनों में 54 लाख रुपये के करीब होगा Bitcoin'

Changpeng Zhao ने कहा, "अगर 2018, 2019 में लोगों से कहा जाता कि बिटकॉइन 2022 में 20 हजार डॉलर पर होगा तो वे बहुत खुश होते क्योंकि उस वक्त बिटकॉइन 3 हजार से 6 हजार डॉलर के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।"

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2022 11:06 IST
ख़ास बातें
  • दिसंबर 2017 में बिटकॉइन की कीमत $19,783 के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी
  • 2018 में जब मार्केट में गिरावट आई तो यह 3 हजार डॉलर के स्तर तक गिर गया
  • उसके बाद दिसंबर 2020 में दोबारा से 20 हजार डॉलर के उच्चतम स्तर तक पहुंचा

बिटकॉइन की कीमत भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 16,46,006 रुपये पर ट्रेड कर रही है

Bitcoin की कीमत वर्तमान में भले ही इसके निचले स्तर के पास मंडरा रही है, लेकिन मार्केट के एक्सपर्ट कह रहे हैं कि अगले कुछ महीनों में यह वापस अपने अब तक के उच्चतम स्तर, 70 हजार डॉलर (लगभग 54 लाख रुपये) पर पहुंच सकता है। इतना ही नहीं, बिटकॉइन की यह कीमत अगले 2 साल तक इसी स्तर पर बनी रह सकती है। 

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance के सीईओ ने हाल ही में The Guardian को दिए एक इंटरव्यू में बिटकॉइन को लेकर भविष्यवाणी की है। Changpeng Zhao ने बिटकॉइन की भावी स्थिति के बारे में अच्छे संकेत दिए हैं और कहा है कि अगले कुछ महीनों में बिटकॉइन की कीमत इसके अब तक के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच जाएगी। अगले दो साल तक यह 70 हजार डॉलर (लगभग 54 लाख रुपये) के स्तर के करीब ही ट्रेड करता रहेगा। 

झाओ ने कहा, "मुझे लगता है कि इसका 68 हजार डॉलर से 20 हजार डॉलर तक गिर जाना, इसकी रिकवरी में काफी समय लेगा। यह कुछ महीने या कुछ साल का समय भी ले सकता है।" साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि भविष्य के बारे में कुछ भी सटीक रूप से नहीं कहा जा सकता है। 

Bitcoin की वर्तमान कीमत (Bitcoin latest price) की बात करें तो यह आज 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला है। खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन की कीमत भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 16,46,006 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। बीते दिन बिटकॉइन की कीमत 20 हजार डॉलर से भी नीचे लुढ़क कर 17 हजार डॉलर पर पहुंच गई थी। इसी गिरावट के साथ यह दिसंबर 2017 के लेवल तक गिर गया। क्रिप्टो निवेशकों को इसके इतना अधिक नीचे जाने की उम्मीद नहीं थी। 
Advertisement

दिसंबर 2017 में बिटकॉइन की कीमत $19,783 के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी। उसके बाद 2018 में जब मार्केट में गिरावट आई तो यह 3 हजार डॉलर के स्तर तक गिर गया। उसके बाद दिसंबर 2020 में यह दोबारा से 20 हजार डॉलर के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। यानि कि बिटकॉइन को अपना उच्चतम स्तर हासिल करने में 3 साल का वक्त लग गया। अगर इस ट्रेंड को आधार मानें तो बिटकॉइन को इसका 70 हजार डॉलर का उच्चतम स्तर दोबारा हासिल करने में लगभग तीन साल का वक्त लग सकता है। 
Advertisement

Changpeng Zhao ने कहा, "हमें लगता है कि 20 हजार डॉलर का स्तर बहुत नीचे है। लेकिन अगर 2018, 2019 में लोगों से कहा जाता कि बिटकॉइन 2022 में 20 हजार डॉलर पर होगा तो वे बहुत खुश होते। उस वक्त बिटकॉइन 3 हजार से 6 हजार डॉलर के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Changpeng Zhao Binance, Binance

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.