Grayscale के फाउंडर Barry Silbert को Bitcoin के एक लाख डॉलर पर पहुंचने का इंतजार

Nicholas ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें Silbert ने मजाक में कहा था कि Nicholas को वह एक लाख डॉलर पर बिटकॉइन बेचने का इंतजार कर रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 सितंबर 2022 16:03 IST
ख़ास बातें
  • Silbert की ओर से बिटकॉइन का लगातार समर्थन किया जाता रहा है
  • बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर का हाई छुआ था
  • इसके प्राइस में पिछले कुछ महीनों से काफी गिरावट हुई है

बिटकॉइन का प्राइस 20,000 डॉलर से कम है

कई लोकप्रिय बुक्स के लेखक और पूर्व ऑपशंस ट्रेडर Nassim Nicholas Taleb ने क्रिप्टो बिलिनेयर और Grayscale के फाउंडर Barry Silbert पर Bitcoin को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि Silbert का बिटकॉइन के एक लाख डॉलर पर पहुंचने का इंतजार जारी है।

Nicholas ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें Silbert ने मजाक में कहा था कि वह Nicholas को एक लाख डॉलर पर बिटकॉइन बेचने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में Nicholas ने बिटकॉइन को लेकर प्रतिकूल रवैया रखा है। उन्होंने मार्च में कहा था कि अगर बिटकॉइन एक लाख डॉलर पर भी पहुंचता है तो भी यह एक नाकामी होगी। उनका मानना है कि बिटकॉइन ने इसे साबित कर दिया है कि इन्फ्लेशन के खिलाफ यह हेज नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि क्रिप्टो मार्केट में गिरावट लंबी अवधि तक रह सकती है। 
Advertisement

इसके विपरीत Silbert की ओर से बिटकॉइन का लगातार समर्थन किया जाता रहा है। उनका मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में इनवेस्टमेंट है। बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर का हाई छुआ था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। स्लोडाउन और अन्य कारणों से इसके प्राइस पर दबाव बढ़ा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख Jerome Powell के इन्फ्लेशन में बढ़ोतरी से निपटने के लिए आक्रामक कदम उठाने का संकेत देने के बाद बिटकॉइन महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल से नीचे चला गया है। 

बिटकॉइन का प्राइस 20,000 डॉलर से नीचे है। इससे पहले यह लगभग दो वर्ष पहले इस लेवल से नीचे गया था। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से इनवेस्टर्स के साथ ही इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को भी भारी नुकसान हुआ है। बहुत सी क्रिप्टो फर्मों ने कॉस्ट घटाने के लिए छंटनी जैसे उपाय किए हैं। इनमें से कुछ फर्में दिवालिया होने के कगार पर भी पहुंच गई हैं। हाल ही में  मार्केट एक्सपर्ट Jim Cramer ने भी इनवेस्टर्स को क्रिप्टोकरेंसीज, नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) और स्पेशल पर्पज एक्विजिशन कंपनी (SPAC) से दूर रहने को कहा था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि इन एसेट्स से इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। Cramer ने कहा था, "मुझे लगता है कि हमें क्रिप्टो के फंडामेंटल्स पर भी सवाल उठाने चाहिए।" 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.