बड़े Tequila ब्रांड्स की NFT और Metaverse में उतरने की तैयारी

Jose Cuervo ने मल्टीमीडिया से जुड़े NFT, डिजिटल एसेट मार्केटप्लेस, वर्चुअल रेस्टोरेंट और वर्चुअल डिस्टिलरीज के लिए ट्रेडमार्क के आवेदन दिए हैं

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 15:27 IST
ख़ास बातें
  • इनमें Tequila के बड़े ब्रांड्स में से एक Jose Cuervo भी शामिल है
  • इसने हाल ही में वर्चुअल डिस्टिलरी शुरू की है
  • इसमें यूजर्स के लिए गेम्स भी हैं

NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है

मेटावर्स और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) में बहुत से ब्रांड्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। इनमें Tequila के बड़े ब्रांड्स में से एक Jose Cuervo भी शामिल है। ट्रेडमार्क अटॉर्नी Mike Kondoudis ने बताया है कि Jose Cuervo ने अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) के पास मल्टीमीडिया से जुड़े NFT, डिजिटल एसेट मार्केटप्लेस, वर्चुअल रेस्टोरेंट और वर्चुअल डिस्टिलरीज के लिए आवेदन दाखिल किए हैं। 

Jose Cuervo ने मार्च में कहा था कि वह Ethereum ब्लॉकचेन के सपोर्ट वाले 3D वर्चुअल स्पेस डीसेंटरलैंड में इस प्रकार की पहली डिस्टिलरी शुरू करेगा। इस डिस्टिलरी की हाल ही में शुरुआत हुई है। इसमें यूजर्स के लिए ड्रिंक मिक्सिंग चैलेंज और अन्य इंटरएक्टिव गेम्स भी हैं। इस ब्रांड ने अपनी डिस्टिलरी को मेटावर्स पर लाने के लिए कई डिजाइनर्स और डिजिटल एक्सपीरिएंस एक्सपर्ट्स को साथ जोड़ा है। इसमें यूजर्स को Tequila बनाने में इस्तेमाल होने वाले इंग्रीडिएंट्स के बारे में भी जानकारी मिलेगी। लैटिन अमेरिका में सबसे पुरानी डिस्टिलरी चलाने वाले इस ब्रांड की Tequila के कुल मार्केट में लगभग 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। 

एक अन्य ब्रुइंग फर्म Anheuser-Busch ने भी लगभग तीन महीने पहले मेटावर्स से जुड़े कई आवेदन दाखिल किए थे। इसने पिछले वर्ष वर्चुअल बीयर कैन भी लॉन्च किए थे। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। इस महीने की शुरुआत में वीडियो गेम रिटेलर GameStop ने अपने NFT मार्केटप्लेस का बीटा एक्सेस शुरू किया है। इस फर्म ने हाल ही में Ethereum-बेस्ड NFT वॉलेट लॉन्च किया था। इस मार्केटप्लेस पर Ethereum मेननेट के साथ ही लेयर 2 स्केलिंग सॉल्यूशन Loopring पर चलने वाले कई आर्टवर्क प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। GameStop का लक्ष्य NFT गेमिंग में एक बड़ी फर्म बनने का है

इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Trademark, Metaverse, NFT, America, Digital, Experts, tequila, Brands

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.