Airtel ने लॉन्च किया 20 स्क्रीन का मेटावर्स मल्टीप्लेक्स

सामान्य मल्टीप्लेक्स की तरह दिखने वाले इस मेटावर्स मल्टीप्लेक्स में लोगों के डिजिटल रूप को चलते और शॉपिंग करते देखा जा सकेगा

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 14 जून 2022 21:07 IST
ख़ास बातें
  • इसमें विभिन्न OTT चैनल्स का कंटेंट होगा
  • इस सर्विस का फ्री ट्रायल उपलब्ध होगा
  • हाल के वर्षों में मेटावर्स और NFT गेमिंग सेगमेंट्स में बढ़ोतरी हुई है

इस सर्विस के लॉन्च के साथ भारती एयरटेल ने Web3 की ओर कदम बढ़ाया है

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल ने मेटावर्स में एंट्री की है। कंपनी 'Partynite' कहे जाने वाले एक मेटावर्स में 20 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स लॉन्च किया है। इस वर्चुअल थिएटर को  'Xstream' कहा जाएगा और इसमें विभिन्न OTT चैनल्स का कंटेंट होगा। यह सर्विस फ्री ट्रायल के लिए उपलब्ध होगी जिसमें किसी  OTT सीरीज का पहला एपिसोड या क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के कुछ हिस्से दिखाए जा सकते हैं।

इस सर्विस के लॉन्च के साथ भारती एयरटेल ने Web3 की ओर कदम बढ़ाया है। Xstream के मासिक सब्सक्रिप्शन की कॉस्ट 149 रुपये होगी। कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर Shashwat Sharma ने एक स्टेटमेंट में बताया, "मेटावर्स के जरिए हम ऑडिएंस का दायरा बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं। इससे ऑडिएंस को Xstream का प्रीमियम कंटेंट देखने का मौका मिलेगा।" सामान्य मल्टीप्लेक्स की तरह दिखने वाले इस मेटावर्स मल्टीप्लेक्स में लोगों के डिजिटल रूप को चलते और शॉपिंग करते देखा जा सकेगा। Xstream को भारती एयरटेल की इंटीग्रेटेड मीडिया एजेंसी Essence ने बनाया है और Partynite मेटावर्स को Gamitronics ने डिवेलप किया है। 

हाल के वर्षों में मेटावर्स और NFT गेमिंग सेगमेंट्स में बढ़ोतरी हुई है। इनसे जुड़ी रिसर्च और डिवलपमेंट को बढ़ाने के लिए इनवेस्टमेंट फर्म Andreessen Horowitz ने 60 करोड़ डॉलर का फंड देने की घोषणा की है। इस फंड पूल को 'गेम फंड वन' कहा जा रहा है और यह गेम स्टूडियो और गेमिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स पर फोकस करेगा। इसके साथ ही Web3 गेमिंग इंडस्ट्री के लिए वेंचर कैपिटल फंड बढ़कर लगभग 3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

दुबई में हाल ही में बनाई गई अथॉरिटी VARA ने मेटावर्स में अपनी मौजूदगी पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए VARA ने मेटावर्स से जुड़ी फर्म Sandbox के साथ पार्टनरशिप की है। VARA की योजना एक वर्चुअल हेडक्वार्टर बनाने की है। इसे MetaHQ कहा जाएगा। इसके साथ ही VARA ने Web3 में आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है। मेटावर्स में मौजूदगी दर्ज कराने वाली VARA पहली क्रिप्टो रेगुलेटरी अथॉरिटी होगी। Bloomberg Intelligence ने हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा था कि मेटावर्स का मार्केट 2024 तक 800 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। कैरिबियाई देश बारबाडोस ने मेटावर्स में डिजिटल दूतावास खोलने की योजना बनाई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.