Apple रखेगी NFT मार्केट में कदम!

Apple द्वारा इस WWDC में अपने मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट या नए AR / VR ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा करने की भी उम्मीद थी।

Apple रखेगी NFT मार्केट में कदम!

Apple WWDC 2022 इवेंट 6 जून को शुरू होगा

ख़ास बातें
  • Apple ईवेंट पेज पर मीमोजी पर क्लिक करने से ऑगमेंटेड रियलिटी मोड चलता है
  • कार्ड RTFKT Studios के CloneX के अवतारों से मेल खाते हैं
  • इसने Apple NFT की भविष्य की संभावनाओं के बारे में अटकलों को हवा दे दी है
विज्ञापन

Apple ने अपने वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) की अगुवाई में कलेक्टेबल ट्रेडिंग कार्ड्स को ईस्टर एग के रूप में पेश किया है, जो कंपनी द्वारा भविष्य में नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) लॉन्च करने की अफवाहों को हवा दे रहा है। आमतौर पर ऐप्पल अपनी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी में मीमोजी को शामिल करता है, लेकिन इस साल कंपनी ने ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) एलिमेंट पेश करने का फैसला किया है, जो मीमोजी पर टैप करने पर शूरू होता है।

MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, Apple के ईवेंट पेज पर मीमोजी कैरेक्टर पर क्लिक करने से एक ऑगमेंटेड रियलिटी मोड चलता है और WWDC के अपकमिंग 2022 एडिशन में Web 2 एलिमेंट्स के रूप में कलेक्शन के लिए तीन ट्रेडिंग कार्ड कैरेक्टर उपलब्ध होते हैं।

यूं तो कलेक्टेबल ट्रेडिंग कार्ड्स को मार्केटिंग के रूप में पेश करना Apple द्वारा NFT स्पेस में एंट्री की प्लानिंग सोचने के लिए पर्याप्त नहीं है, लेकिन कार्ड RTFKT Studios के CloneX के अवतारों और Gary Vaynerchuk की VeeFriends Series 2 के एनिमेटेड कार्डों के समान हैं। इसने NFT समुदाय के भीतर Apple NFT की भविष्य की संभावनाओं के बारे में अटकलों को हवा दे दी है।

साथ ही, Apple के सीईओ टिम कुक पहले ऑगमेंटेड रियलिटी को अपनाने के बारे में अपनी सकारात्मक सोच दिखा चुके हैं। इसी तरह, उन्होंने कंपनी के मेटावर्स में निवेश करने के इरादे का भी खुलासा किया था, जिससे ऐप्पल के शेयरों में तुरंत उछाल आया था। कुल मिलाकर, NFT कम्युनिटी में कई लोगों का मानना ​​है कि Apple के पास NFT ट्रेडिंग कार्ड हो सकते हैं।

Apple द्वारा इस WWDC में अपने मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट या नए AR / VR ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा करने की भी उम्मीद थी, लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत में Apple विश्लेषक मिंग-ची कू (Ming-Chi Kuo) के एक अपडेट से पता चला था कि डिवाइस के बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के साथ अभी भी कुछ समस्याएं हैं, जिसके चलते हेडसेट का लॉन्च होने संभव नहीं है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »