अमिताभ बच्चन की NFT सीरीज की धूम, फैन्स ने खरीदीं 7 करोड़ से अधिक की डिजिटल आइटम!

अमिताभ बच्चन की सीरीज की आइटम्स में उनके पिता की प्रसिद्ध कविता "मधुबाला" का एक पाठ शामिल था, जिसमें उनके स्वयं के पुराने पोस्टर, साथ ही साथ उनकी पहचान, काम और स्टारडम से जुड़े अन्य आइटम शामिल थे।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 10:25 IST
ख़ास बातें
  • अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल @SrBachchan से ऑक्शन की खुशी जाहिर की।
  • एनएफटी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म Beyondlife.club ने एनएफटी की नीलामी की।
  • एक्ट्रेस सनी लियोन ने भी कथित तौर पर पिछले महीने NFT में निवेश किया था।

इस कलेक्टिबल की बोली 1 नवंबर को शुरू हुई और दिवाली के दिन 4 नवंबर को बंद हुई।

अमिताभ बच्चन इस साल की शुरुआत में नॉन फंजीबल टोकन (NFT) की अपनी सीरीज की घोषणा करने वाली प्रमुख भारतीय हस्तियों में से एक के रूप में उभरे। बॉलीवुड अभिनेता के फैन्स ने उनकी एनएफटी सीरीज से कुल 966,000 डॉलर (लगभग 7.18 करोड़ रुपये) में डिजिटल क्लेक्टिबल आइटम्स खरीदीं। बच्चन की सीरीज की आइटम्स में उनके पिता की प्रसिद्ध कविता "मधुबाला" का एक पाठ शामिल था, जिसमें उनके स्वयं के पुराने पोस्टर, साथ ही साथ उनकी पहचान, काम और स्टारडम से जुड़े अन्य आइटम शामिल थे। इस कलेक्टिबल की बोली 1 नवंबर को शुरू हुई और भारत के सबसे बड़े त्यौहार दिवाली के दिन 4 नवंबर को बंद हुई।

“डिजिटाइजेशन की इस दुनिया में, एनएफटी ने मेरे फैन्स के साथ मुझे पहले से कहीं अधिक जुड़ने के मौका दिया है। मेरे एनएफटी की सफल नीलामी, मेरे जीवन और करियर के कुछ सबसे क़ीमती और व्यक्तिगत क्षण मेरे फैन्स द्वारा बहुत अच्छी तरह से रिसीव और इन्वेस्ट किए गए थे।” 79 वर्षीय अभिनेता ने एक बयान में डेवलेपमेंट पर कमेंट करते हुए कहा।
Advertisement

सीधे-सधे और गिने-चुने ट्वीट्स के लिए प्रसिद्ध दिग्गज अभिनेता अपने हैंडल @SrBachchan से माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर अपने NFT क्लेक्शन के बारे में अपना उत्साह बयां कर रहे थे।

एनएफटी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म Beyondlife.club, जिसने एनएफटी की नीलामी की, ने भी बच्चन के एनएफटी कलेक्शन की जबरदस्त सफलता को शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

Advertisement
सीरीज से सबसे अधिक नीलाम की गई आइटम "मधुशाला" कविता पाठ थी, जिसे अभिनेता की अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया था, जिसने बोली बंद होने तक कुल 756,000 डॉलर (लगभग 5.5 करोड़ रुपये) को पार कर लिया था। नीलामी के पहले दिन इसने 420,000 डॉलर (लगभग 3 करोड़ रुपये) तक की बोली पा ली थी।

Beyondlife.club द्वारा बच्चन के एनएफटी के लिए एक विशेष "लूट बॉक्स" की भी घोषणा की गई थी ताकि इस "लूट बॉक्स" के खरीदारों को एनएफटी गिफ्ट जीतने के साथ-साथ शोले फिल्म एक्टर के बोनस आर्ट पीस और पुराने पोस्टर पाने का मौका मिले। Beyondlife.com ने खुलासा किया कि 5,000 लूटबॉक्स एनएफटी उनके लाइव होने के पहले 54 मिनट के भीतर बिक गए और 50,000 डॉलर (लगभग 37 लाख रुपये) की बोली लगी।
Advertisement

इसके अलावा, ऑथेंटिसिटी के डिजिटल एनएफटी सर्टीफिकेट के साथ-साथ BigB Punks और NFT Arts वाले लिमिटेड एडिशन विंटेज पोस्टर को क्रमशः 94,052 डॉलर (लगभग 69.8 लाख रुपये) और 66,900 डॉलर (लगभग 49.6 लाख रुपये) प्राप्त हुए।

एनएफटी का चलन धीरे-धीरे अन्य बॉलीवुड हस्तियों के बीच भी जोर पकड़ रहा है।
Advertisement
अक्टूबर में इंडियन फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने WazirX क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर फाइव पीस एनएफटी सीरीज भी जारी की थी।
एक्ट्रेस सनी लियोन ने भी कथित तौर पर पिछले महीने एनएफटी में निवेश किया था, ऐसा करने वाली वह पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बन गईं।
Advertisement
इससे पहले सितंबर में, एनएफटी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Colexion ने सुनील शेट्टी, आमिर अली, मीका सिंह, और सिद्धू मूसेवाला सहित भारतीय कलाकारों को भी इसके मार्केटप्लेस का हिस्सा बनने के लिए अपने साथ जोड़ा था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.