Dogecoin अमेरिकी कैंसर सोसाइटी में डोनेशन के लिए हो रहा पॉपुलर

ACS अमरीका की सबसे बड़ी गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्था है जो कैंसर से जुड़े शोधों के लिए फंड मुहैया करवाती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जुलाई 2022 16:23 IST
ख़ास बातें
  • मरीकन कैंसर सोसाइटी अमरीका में एक जाना मानी स्वास्थ्य संस्था है
  • संस्था ने कहा है कि प्राप्त होने वाले कुल दान में 4 प्रतिशत डॉजकॉइन का है
  • इसे अमेरिका के बिजनेसमैन और फीजिशियंस ने मिलकर 1913 में स्थापित किया था

डॉजकॉइन की वर्तमान में कीमत 5.65 रुपये पर चल रही है

अमरीकन कैंसर सोसाइटी (American Cancer Society) ने Dogecoin की पॉपुलरिटी के बारे में एक खुलासा किया है। Dogecoin दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पॉपुलर मीम क्रिप्टोकरेंसी है। इसकी पॉपुलरिटी अब निवेशकों तक ही सीमित नहीं रह गई है। अमेरिकी कैंसर सोसाइटी में आने वाले डोनेशन में भी यह क्रिप्टोकरेंसी अब पॉपुलर होती जा रही है। ACS ने कहा है कि संस्था में जो भी दान आता है, उसमें डॉजकॉइन में काफी लोग दान करते हैं। अमरीकन कैंसर सोसाइटी अमरीका में एक जाना मानी स्वास्थ्य संस्था है। इसने पिछले साल मई में डॉजकॉइन के रूप में डोनेशन को स्वीकार करना शुरू किया था। 

American Cancer Society मुख्य रूप से कैंसर के खात्मे के लिए काम कर रही है। सोसाइटी ने खुलासा किया है कि संस्था में क्रिप्टोकरेंसी में जो डोनेशन आती है, उनमें डॉजकॉइन तीसरे नम्बर की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी है। यानि कि क्रिप्टोकरेंसी में जो भी दान आता है, उसमें डॉजकॉइन में आने वाला दान तीसरे नम्बर है, जिसमें लोग सबसे ज्यादा डोनेट करते हैं। संस्था ने कहा है कि प्राप्त होने वाले कुल दान में 4 प्रतिशत डॉजकॉइन का है। 

ACS अमरीका की सबसे बड़ी गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्था है जो कैंसर से जुड़े शोधों के लिए फंड मुहैया करवाती है। मई 2021 में संस्था ने डॉजकॉइन डोनेशन लेना शुरू किया था। यह संस्था एक पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी डोनेशन सॉल्यूशन The Giving Block के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन लेती है। मीम क्रिप्टोकरेंसी में आने वाली डोनेशन में शिबा इनु का नाम भी शामिल है। 

पिछले साल संस्था ने कैंसर क्रिप्टो फंड (Cancer Crypto Fund) कैम्पेन की शुरुआत की थी, जिसके माध्यम से इसने 10 लाख डॉलर का फंड जुटाने का लक्ष्य रखा था ताकि उसे कैंसर के एडवांस रिसर्च के लिए इस्तेमाल किया जा सके। संस्था ने वह लक्ष्य इस साल की शुरुआत में पूरा कर लिया था। American Cancer Society को अमेरिका के बिजनेसमैन और फीजिशियंस ने मिलकर 1913 में स्थापित किया था। इसको बनाने के पीछे का मकसद कैंसर के बारे में डॉक्टर्स, मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों को शिक्षित करना था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.