Bitcoin, Ether की गिरावट पर नहीं लग रहा ब्रेक, जानें कैसा है बाकी क्रिप्‍टोकरेंसीज का हाल

इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन का मूल्य 22,587 डॉलर (लगभग 17.5 लाख रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 8.34 फीसदी कम हुआ है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 15 जून 2022 14:45 IST
ख़ास बातें
  • ज्‍यादातर altcoins का प्रदर्शन बुुरा है
  • ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में 3.6 फीसदी की गिरावट आई
  • Polygon और Monero ने दर्ज किया दोगुना नुकसान

दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी 1,100 डॉलर के निशान के आसपास जूझ रही है।

बिटकॉइन (Bitcoin) और अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसीज ने अपनी निराशाजनक शुरुआत जारी रखी है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ने 21,000 डॉलर (लगभग 16.3 लाख रुपये) के निशान पर खुद को रोका हुआ है, ताकि कीमतों में और गिरावट ना हो। इसके बावजूद बिटकॉइन के लिए अभी आसार अच्‍छे नहीं दिख रहे। मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में दुनिया की यह टॉप क्रिप्‍टोकरेंसी एक दिन में 8 फीसदी से ज्‍यादा फिसल गई है। वर्तमान में ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इसकी वैल्‍यू 21,050 डॉलर (लगभग 16.3 लाख रुपये) के आसपास मंडरा रही है। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन का मूल्य 22,587 डॉलर (लगभग 17.5 लाख रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 8.34 फीसदी कम हुआ है।

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 21,061 डॉलर (लगभग 16.36 लाख रुपये) है, जबकि CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि BTC का मूल्य सप्ताह-दर-दिन लगभग 33 फीसदी गिर गया है।

एक ओर बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट का दौेर है तो वहीं, ईथर ने भी बहुत बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है। दुनिया की यह दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी पिछले हफ्ते 2,000 डॉलर (लगभग 1.55 लाख रुपये) के निशान को पार करने के लिए संघर्ष कर रही थी और अब 1,100 डॉलर (लगभग 85,000 रुपये) के निशान के आसपास जूझ रही है। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 1,194 डॉलर (लगभग 93,000 रुपये) है, जबकि ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इसकी कीमत 1,118 डॉलर (लगभग 87,000 रुपये) है। यह क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 घंटे में 9 फीसदी गिर गई है। 

गैजेट्स 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर ज्‍यादातर altcoins के लिए भी इसी तरह के हालात बयान करता है। पिछले 24 घंटों में ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में 3.6 फीसदी की गिरावट आई है। 

Advertisement

BNB, Polkadot, Avalanche, Solana, Uniswap और Chainlink सभी की कीमतों में गिरावट आई है। Polygon और Monero जैसी क्रिप्‍टोकरेंसीज तो दोगुना तक नुकसान देख रही हैं। 
Advertisement

मीम कॉइंस के तौर पर पॉपुलर शीबा इनु (Shiba Inu) और डॉजकॉइन (Dogecoin) की कीमतों में एक बार फ‍िर बड़ी गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटों में कीमतों में लगभग 11 फीसदी की गिरावट के बाद डॉजकॉइन का मूल्य वर्तमान में 0.05 डॉलर (लगभग 4.5 रुपये) है, जबकि शीबा इनु का मूल्य 0.0000084 डॉलर (लगभग 0.000658) है। यह पिछले दिन की तुलना में 5.87 फीसदी कम है।

 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: crypto price in india, Bitcoin, Ether, dogecoin, shiba inu
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.