Shiba Inu के पिछले 24 घंटों में 50 करोड़ टोकन बर्न, व्हेल्स ने खरीदें 65 अरब के SHIB

WhaleStats के आंकड़े बताते हैं कि व्हेल्स ने पिछले 24 घंटों में लगभग 20 करोड़ के शिबा इनु टोकन अपने खाते में डाले हैं

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2022 12:54 IST
ख़ास बातें
  • बर्न ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Shibburn ने दी टोकन बर्निंग की जानकारी
  • व्हेल्स ने पिछले 24 घंटों में लगभग 20 करोड़ के SHIB टोकन खरीदे
  • व्हेल्स के पोर्टफोलियो में SHIB टोकनों का प्रतिशत 12.16% से 15.86% हो गया

भारत में शिबा इनु की कीमत 0.000962 रुपये पर चल रही है

Shiba Inu निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। पिछले 24 घंटों में शिबा इनु टोकनों की भारी संख्या में बर्निंग की गई है। टोकनों को शिबा इनु की टीम ने गैर सस्पेंडेड वॉलेट्स में लॉक कर दिया है। बर्न ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Shibburn पर इसकी जानकारी दी गई है। बर्न किए गए टोकनों की संख्या काफी ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 50 करोड़ शिबा इनु टोकनों की बर्निंग की गई है। इन्हें ऐसे वॉलेट्स में लॉक कर दिया गया है जिन्हें डेड एंड वॉलेट (ऐसे वॉलेट जिनमें जाने के बाद टोकनों को दोबारा सर्कुलेशन में नहीं लाया जा सकता है) में शिफ्ट कर दिया गया है। 

इस बीच, SHIB के लिए व्हेल अकाउंट्स की पर्चेज गतिविधियां भी तेज हो गईं। व्हेल्स ने भारी संख्या में शिबा इनु टोकनों की खरीदारी की है। इससे इस मीम क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में आने वाले दिनों में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। व्हेल्स में शिबा इनु के छिपे खजाने में लगभग 25 प्रतिशत का इजाफा हो गया है। 

एक ट्वीट के माध्यम से बर्न ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Shibburn ने जानकारी दी कि शिबा इनु की टीम ने कल की सुबह से लेकर अब तक 525,200,039 शिबा इनु टोकनों की बर्निंग कर दी है। आपको बता दें कि टोकन बर्निंग में क्रिप्टोकरेंसी को इसकी सर्कुलेटिंग सप्लाई से हटा दिया जाता है। इस काम को केवल टोकन की डेवलेपमेंट टीम ही कर सकती है। 

टोकन बर्निंग कई वजहों से की जाती है। अधिकतर मामलों में टोकन की कीमत को बढ़ाने के लिए इसकी बर्निंग की जाती है। सर्कुलेशन सप्लाई से जब टोकन कम हो जाते हैं तो उनकी डिमांड बढ़ने लगती है। इससे टोकन की कीमत में भी बढ़ोत्तरी होती है। 

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि बर्निंग के बावजूद टोकन का बर्न रेट 26.99 प्रतिशत कम हो गया है। इसके लिए सबसे बड़ा सिंगल ट्रांजैक्शन 22 घंटे पहले 93,303,458 शिबा इनु टोकनों के लिए किया गया। जबकि एक ट्रांजैक्शन कुछ घंटे पहले 82,140,154 टोकनों के लिए किया गया। इसके बाद आज, यानि 25 मई को कुछ समय पहले ही 37,536,632 टोकनों का एक लेटेस्ट ट्रांजैक्शन किया गया है, जिन्हें डेड वॉलेट में शिफ्ट कर दिया गया है। 
Advertisement

बर्निंग के साथ ही व्हेल्स द्वारा शिबा इनु टोकनों की पर्चेजिंग की खबर भी आई है। WhaleStats के आंकड़े बताते हैं कि व्हेल्स ने पिछले 24 घंटों में लगभग 20 करोड़ के शिबा इनु टोकन अपने खाते में डाले हैं। 23 मई को जहां व्हेल्स में 588,788,065 डॉलर के टोकन थे, वहीं अब यह आंकड़ा 833,034,530 डॉलर का हो गया है। इसके बाद व्हेल्स के पोर्टफोलियो में SHIB टोकनों का प्रतिशत 12.16% से 15.86% हो गया है। भारत में शिबा इनु की कीमत की बातें करें तो, यह 0.000962 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 1.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , SHIB, Shiba Inu Coin Price, Shiba Inu news, Cryptocurrency

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI रेस में आगे निकल गया भारत, Sarvam AI ने ChatGPT और Gemini को इन फील्ड में पछाड़ा
  2. Itel A100 भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड जैसी ड्यूरेबिलिटी, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro में हो सकता है 6.5 इंच डिस्प्ले, दक्षिण कोरिया में मिला RRA सर्टिफिकेशन
  2. boAt Chrome Iris Launched: स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल वेलनेस और SpO2 मॉनिटरिंग के साथ नई स्मार्टवॉच लॉन्च
  3. Itel A100 भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड जैसी ड्यूरेबिलिटी, जानें फीचर्स
  4. XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च, घर पर देगा सिनेमा का अनुभव, गजब हैं स्मार्ट फीचर्स
  5. बजट 5G स्मार्टफोन का जलवा, 2025 में 1900% से ज्यादा बढ़ी बिक्री, जानें क्या है वजह
  6. Oppo Find N6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का मिल सकता है कैमरा
  7. कुछ हफ्तों में लॉन्च हो रहा है iPhone 17e और 'किफायती' MacBook, नए iPad मॉडल्स भी देंगे दस्तक!
  8. Realme Narzo 90x 5G vs Oppo K13x 5G vs Samsung Galaxy F16 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
  9. AI रेस में आगे निकल गया भारत, Sarvam AI ने ChatGPT और Gemini को इन फील्ड में पछाड़ा
  10. 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.