खरबों Shiba Inu टोकन हुए बर्न, ट्रेडिंग वॉल्यूम आसमान पर, फिर भी कीमत गड्ढे में

जहां एक ओर, अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में टोकन की कीमत औसतन $0.000024 (करीब 0.0019 पैसे) चल रही थी। वहीं, Gadgets 360 क्रिप्टो ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखते समय तक SHIB टोकन करीब $0.000012 (करीब 0.000914 रुपये) में ट्रेड हो रहा था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जून 2022 15:49 IST
ख़ास बातें
  • अप्रैल महीने में Shiba Inu ने एक नया बर्निंग पोर्टल लॉन्च किया था
  • लॉन्च के बाद से 410,370,597,724,528 SHIB हो चुके हैं बर्न
  • कुछ समय से टोकन को ETH व्हेल्स द्वारा बड़ी मात्रा में खरीदा जा रहा है

21 जून को, शिबा इनु तेजी से 45% से अधिक बढ़ गया था

अप्रैल महीने में Shiba Inu इकोसिस्टम में एक नया बर्निंग पोर्टल लॉन्च किया गया था, जिसमें SHIB बर्न करने पर रिवॉर्ड दिए जाने की बात कही गई थी। इसके बाद से इस पोर्टल में हर दिन लाखों शीबा इनु टोकन बर्न किए जा रहे हैं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि बर्निंग प्रोसेस किसी टोकन की सर्कुलेटिंग सप्लाई को कम करना होता है, जिससे उस टोकन की कीमत में बढ़ोतरी हो सके। नए बर्निंग पोर्टल को लॉन्च हुए 2 महीने से ज्यादा समय हो गया है और अब तक इसके जरिए खरबों टोकन बर्न किए जा चुके हैं। हालांकि, इसके बाद भी Shiba Inu टोकन की कीमत नीचे जा रही है।

Shiba Inu बर्न पोर्टल में मौजूद जानकारी के अनुसार, लॉन्च होने के बाद से खबर लिखते समय तक, इस पोर्टल के जरिए 410,370,597,724,528 SHIB टोकन सप्लाई से बाहर कर दिए गए हैं। हालांकि, टोकन के लिए चीजें योजना अनुसार नहीं चल रही है, क्योंकि पूरी क्रिप्टो मार्केट के डाउन चलने के साथ यह मीम कॉइन भी ऊपर उठने में नाकामयाब रहा है। पिछले कुछ समय से टोकन की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है।
Advertisement

जहां एक ओर, अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में टोकन की कीमत औसतन $0.000024 (करीब 0.0019 पैसे) चल रही थी। वहीं, Gadgets 360 क्रिप्टो ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखते समय तक SHIB टोकन करीब $0.000012 (करीब 0.000914 रुपये) में ट्रेड हो रहा था। बर्न पोर्टल के लॉन्च के बाद से यह 50% की गिरावट है। इतना ही नहीं, पोर्टल के लॉन्च होने के समय इसकी मार्केट कैप 13.36 बिलियन डॉलर थी, जो आज गिरकर 6.28 बिलियन डॉलर (करीब 49.5 हजार करोड़ रुपये) हो गई है।

वहीं, दूसरी ओर टोकन के ट्रेडिंग वॉल्यूम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। WhaleStats ने सोमवार को ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि बीते 24 घंटों में Shiba Inu टोकन 2,000 सबसे बड़े Ethereum (ETH) व्हेल्स द्वारा खरीदे जाने वाले टॉप 10 टोकन बन गया है। पिछले कुछ महीनों में इस टोकन को इथेरियम व्हेल्स द्वारा बड़ी मात्रा में खरीदा गया है।
Advertisement
 

U.Today के अनुसार, वर्तमान में, टॉप 5,000 ETH व्हेल के पास $663,117,830 मूल्य के SHIB टोकन हैं। 21 जून को, शिबा इनु तेजी से 45% से अधिक बढ़ गया और क्रिप्टो बाजार में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हासिल करने वाला टोकन बना था।
Advertisement

एक ओर मार्केट के गिरने के साथ SHIB की कीमत में भी गिरावट होना और दूसरी ओर भारी मात्रा में इस मीम कॉइन का बर्न होना और ट्रेडिंग वॉल्यूम में जबरदस्त बढ़ोतरी निवेशकों के लिए असमंजस की स्थिति बनाए हुए है। हालांकि, मार्केट के ज्ञानी लोगों ने उम्मीद लगाई हुई है कि आने वाले समय में शीबा इनु की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.