7 दिनों में 40 करोड़ Shiba Inu टोकन को भेजा गया डेड वॉलेट में, बर्न रेट आसमान पर पहुंचा

पिछले 24 घंटों में 4,530,164 SHIB टोकन को पांच ट्रांजेक्शन में बर्न किया जा चुका है। Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखते समय तक शीबा इनु की कीमत 0.000767 रुपये थी।

विज्ञापन
अपडेटेड: 7 मई 2023 17:48 IST
ख़ास बातें
  • पिछले हफ्ते करीब 4 बिलियन शीबा इनु टोकन को डेड वॉलेट में भेजा गया
  • लगातार दूसरा हफ्ता है, जब 4 बिलियन टोकन को 1 हफ्ते में बर्न किया गया है
  • पिछले 24 घंटों में 4,530,164 टोकन को बर्न किया जा चुका है

Shiba Inu की शुरुआत 2020 में हुई थी

शीबा इनु टोकन की बर्निंग का सिलसिला थम नहीं रहा है, क्योंकि एक ट्रैकर के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में लगभग 4 बिलियन (40 करोड़) शिबा इनु कॉइन को डेड वॉलेट में भेजा गया है। इसी ट्रैकर का कहना है कि यह लगातार दूसरा हफ्ता है, जब एक हफ्ते के भीतर करीब 4 अरब SHIB टोकन को सर्कुलेशन से बाहर निकाला गया है। शीबा इनु प्रोजेक्ट द्वारा नेटिव बर्निंग पोर्टल के शुरू होने के बाद से इम मीम कॉइन को लगातार बड़ी संख्या में बर्न किया जा रहा है। हालांकि, इससे कीमत में खासा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है।

Shib Burn ट्रैकर के अनुसार, पिछले हफ्ते करीब 4 बिलियन शीबा इनु टोकन को डेड वॉलेट में भेजा गया है। यह ट्रैकर Etherscan पर SHIB बर्न एक्टिविटी को ट्रैक करने का काम करता है। ट्रैकर के ट्वीट से पता चलता है कि यह लगातार दूसरा हफ्ता है, जब करीब 4 बिलियन टोकन को एक हफ्ते के भीतर बर्न किया गया है। सटीक आंकड़ों की बात करें, तो पिछले सात दिनों में कुल 3,977,664,767 SHIB को डेड वॉलेट में भेजा गया है। इनमें से एक अनाम व्हेल ने 1,695,572,371 शिबा इनु टोकन को बर्न किया था।
 

ट्रैकर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 4,530,164 टोकन को पांच ट्रांजेक्शन में बर्न किया जा चुका है। Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखते समय तक शीबा इनु की कीमत 0.000767 रुपये थी।

ट्रैकर की वेबसाइट पर हर थोड़ी समय में अपडेट होने वाले ग्राफ से पता चलता है कि खबर लिखते समय तक पिछले 24 घंटे में बर्न रेट 29 प्रतिशत बढ़ा है।
Advertisement

"शीबा इनु" को 2020 में शुरू किया गया था। इसे "SHIB" भी कहा जाता है। यह बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसियों के तरह एक डिसेंट्रलाइज्ड डिजिटल करेंसी है। शीबा इनु के सपोर्टर इसे "डॉजकॉइन किलर" भी कहते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Shiba inu, Shiba inu Burn, Shiba Inu Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.