7 दिन में राख हो गए 121 करोड़ Shiba Inu टोकन, जानें लेटेस्ट बर्न रेट

पिछले एक हफ्ते में SHIB के 1,214,431,010 टोकन को बर्न किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 20:44 IST
ख़ास बातें
  • एक हफ्ते के अंदर 121 ट्रांजेक्शन के जरिए 1,214,431,010 SHIB हुए बर्न
  • इससे पहले एक हफ्ते के भीरत बर्न किए गए थे 54.2 करोड़ टोकन
  • वर्तमान में बर्न रेट 24% गिरा

SHIB एक मीम करेंसी है, जिसे मज़ाक के रूप में शुरू किया गया था

पिछले सात दिनों में कथित तौर पर 121 करोड़ से अधिक Shiba Inu टोकन को बर्न किया गया है। सटीक संख्या की बात करें, तो एक हफ्ते के अंदर 121 ट्रांजेक्शन के जरिए 1,214,431,010 से अधिक SHIB टोकन बर्न किए गए हैं। यह उससे पहले के एक हफ्ते में बर्न किए गए टोकन की संख्या से 100% बढ़ोतरी है। इससे पता चलता है कि शीबा इनु कम्युनिटी बर्निंग को बेहद गंभीरता से ले रही है और आने वाले समय में टोकन की कीमत के बढ़ने की उम्मीद लेकर लगातार बर्निंग को अंजाम दे रही है।

Shiba Inu बर्निंग एक्टिविटी को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Shibburn ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि पिछले एक हफ्ते में SHIB के 1,214,431,010 टोकन को बर्न किया गया है। इस बर्निंग के लिए 121 ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल किया गया है। यह औसतन 1 करोड़ टोकन बर्न प्रति ट्रांजेक्शन होता है।
Advertisement
 

इसी प्लेटफॉर्म ने 21 अगस्त को जानकारी दी थी कि एक हफ्ते के भीतर Shiba Inu कम्युनिटी ने 542 मिलियन (54.2 करोड़) SHIB टोकन को  बर्न किया था। इन टोकन को डेड वॉलेट में भेजा गया था।
 

WhaleStats की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि टॉप 500 ETH व्हेल्स ने 10 सबसे अधिक खरीदे गए टोकन्स में SHIB की वापसी हुई है। हाल में प्रॉफिट कमाने के लिए SHIB की काफी बिकवाली हुई थी। इससे इस मीम कॉइन के प्राइस में भी बड़ी गिरावट आई थी। व्हेल्स ने कम प्राइस पर SHIB में दोबारा खरीदारी बढ़ाई है। इंफ्लुएंसर और अमेरिकी कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार David Gokhshtein ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें Shiba Inu में एक और हलचल जल्द होने की उम्मीद है। हालांकि, इससे पहले उनका कहना था कि यह $0.001 पर पहुंच सकता है लेकिन इसके एक डॉलर तक जाने की उम्मीद नहीं है। 
Advertisement

हालांकि पिछले 24 घंटों में SHIB टोकन को बर्न करने की एक्टिविटी में गिरावट देखने को मिली है। प्लेटफॉर्म के अनुसार, पिछले 24 घंटो में शीबा इनु टोकन की बर्निंग में करीब 24% की गिरावट दर्ज की गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.