Chandrayaan-3 : चंद्रमा के साउथ पोल पर जाने के लिए जापान, अमेरिका और यूरोप अब ISRO के भरोसे! क्‍या है LUPEX मिशन? जानें

What is LUPEX Mission : जाक्‍सा और इसरो के अगले मून मिशन का नाम ‘लूनर पोलर एक्सप्लोरेश मिशन’ (लुपेक्स LUPEX) है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अगस्त 2023 15:00 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान 3 मिशन के बाद इसरो का नया मून मिशन शुरू हुआ
  • 2025 में लॉन्‍च हो सकता है मिशन
  • इसरो और जापानी स्‍पेस एजेंसी मिलकर कर रहे मिशन पर काम

इसरो का काम लैंडर को तैयार करना और जाक्‍सा की जिम्‍मेदारी रोवर को तैयार करना है।

Chandrayaan-3 मिशन की कामयाबी ने भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। अब उन मिशनों की बात होने लगी है, जिन्‍हें आने वाले दिनों में लॉन्‍च किया जाएगा। इनमें अगले महीने लॉन्‍च के लिए प्रस्‍तावित आदित्‍य एल-1 मिशन (Aditya L1) सबसे अहम है। चंद्रयान-3 के बाद इसरो चांद पर नए मिशन पर आगे बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इसरो और जापान की स्‍पेस एजेंसी ‘जाक्सा' मिलकर चांद पर मिशन भेजने वाले हैं। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इसरो अपने अगले मून मिशन को संभवत: जापान की स्‍पेस एजेंसी ‘जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी' (जाक्सा) के साथ मिलकर पूरा करेगी। इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। 
 

ISRO का अगला मून मिशन क्‍या है? 

बताया जाता है कि जाक्‍सा और इसरो के अगले मून मिशन का नाम ‘लूनर पोलर एक्सप्लोरेश मिशन' (लुपेक्स LUPEX) है। इसके तहत इसरो का काम लैंडर को तैयार करना और जाक्‍सा की जिम्‍मेदार रोवर को तैयार करना है। 
 

NASA और ESA के उपकरण भी ले जाएगा मिशन  

रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत मिलकर जिस मून मिशन को रवाना करने वाले हैं, उसमें सिर्फ जाक्‍सा और इसरो के ही इंस्‍ट्रूमेंट्स नहीं होंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) और यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ईएसए (ESA) के उपकरण भी इस मिशन में शामिल होंगे। 

रिपोर्ट कहती है कि जापान की नेशनल स्‍पेस पॉलिसी पर कैबिनेट कमिटी के उपाध्यक्ष साकू त्सुनेता इस महीने की शुरुआत में बंगलूरू स्थित इसरो के मुख्यालय आए थे और उन्होंने इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ के साथ हुई बैठक में लुपेक्स मिशन की प्रगति पर चर्चा की।
Advertisement

जाक्‍सा के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि लुपेक्स मिशन का मकसद चंद्रमा पर स्थायी गतिविधियों के लिए बेस बनाने से जुड़े काम पूरे करना है। ऐसे इलाकों की खोज करना है, जहां भविष्‍य में मिशनों को लैंड किया जा सके। यही नहीं, चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी से जुड़े सबूत खोजना भी मिशन का हिस्‍सा होगा। 
Advertisement
 

कब लॉन्‍च होगा लुपेक्‍स मिशन? 

इसरो के अधिकारी के मुताबिक, लुपेक्स मिशन को साल 2025 में भेजने की योजना है। य‍ह मिशन चंद्रमा के साउथ पोलर रीजन में लैंड करेगा। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.