Nasa के ऑर्बिटर ने चांद पर विक्रम लैंडर को देखा, खींची यह तस्‍वीर, जानें पूरा मामला

Nasa Saw Vikram Lander : LRO ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की तस्‍वीर 27 अगस्‍त को ली थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 सितंबर 2023 14:01 IST
ख़ास बातें
  • Nasa के ऑर्बिटर ने ली चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की तस्‍वीर
  • 27 अगस्‍त को खींची गई तस्‍वीर
  • विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर अभी स्‍लीप मोड में हैं

नासा ने उस एरिया को सफेद आयताकार बॉक्‍स से हाइलाइट किया है, जहां विक्रम लैंडर खड़ा है।

Photo Credit: Nasa

हाल के दिनों में जिन दो मिशनों ने चांद पर उतरने के लिए उड़ान भरी, उनमें पहला था भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan3) मिशन और दूसरा था रूस का लूना-25 (Luna 25)। रूसी मिशन चांद पर लैंड करने से पहले फेल हो गया और उसकी सतह से टकराकर बर्बाद हो गया। भारतीय मिशन कामयाब रहा और मिशन पूरा हुआ। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) ने स्‍पॉट किया है। उसने चांद की एक एरियल तस्‍वीर ली है। 

रिपोर्ट के अनुसार, LRO ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की तस्‍वीर 27 अगस्‍त को ली थी। इसकी डिटेल बताते हुए नासा ने उस एरिया को सफेद आयताकार बॉक्‍स से हाइलाइट किया है, जहां विक्रम लैंडर खड़ा है। 23 अगस्‍त को विक्रम लैंडर ने चांद पर सफल लैंडिंग की थी। विक्रम के साथ ही प्रज्ञान रोवर भी चांद की सतह पर पहुंचा था। दोनों ने करीब 2 हफ्तों तक चांद पर कई प्रयोग किए। 

विक्रम और प्रज्ञान अब स्‍लीप मोड में चले गए हैं। इस महीने के आखिरी सप्‍ताह में जब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर दोबारा सूर्य की रोशनी पड़ेगी, तब विक्रम और प्रज्ञान के एक्टिव होने की उम्‍मीद इसरो ने लगाई है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) को लगता है कि विक्रम और प्रज्ञान चांद पर दोबारा सूरज उगने के बाद अपना काम कर सकते हैं। हालांकि यह सिर्फ 14 दिनों का मिशन था, जो पूरा कर लिया गया है। अब जो भी अतिरिक्‍त हासिल होगा, वह इसरो के लिए नई उपलब्‍धि होगी। 

वैज्ञानिकों को लगता है कि चंद्रमा के ध्रुवीय इलाकों में बर्फ के बड़े भंडार हो सकते हैं। स्‍पेस एजेंसियां चांद पर स्‍थायी बेस बनाना चाहती हैं, ताकि वहां से फ्यूचर मिशन्‍स को अंजाम दिया जा सके। चंद्रयान-3 उस दिशा में नई संभावनाएं ला सकता है। इसरो के बाद अब कल यानी 7 सितंबर को जापानी स्‍पेस एजेंसी (JAXA) भी चांद पर मिशन लॉन्‍च करने जा रही है। उसका SLIM लैंडर करीब 4 महीनों में चांद पर लैंड करने की कोशिश करेगा। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.