शाओमी ने लॉन्च किया पहला मिररलेस कैमरा, जानें इसके बारे में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 सितंबर 2016 14:00 IST
इस साल शाओमी की गोप्रो सीरीज़ के तहत अफॉर्डेबल यी एक्शन कैमरा लॉन्च हुआ था। सोमवार को फोटोकिना 2016 में कंपनी ने मिररलेस कैमरा पेश किया। यी एम1 कंपनी का पहला मिररलेस कैमरा है। चीन में 12-40 एमएम एफ 3.5-5.6 किट लेंस के साथ इस कैमरे की कीमत 2,199 चीनी युआन (करीब 22,200 रुपये) है। जबकि 42.5 एमएम एफ/1.8 पोर्ट्रेट लेंस के साथ इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,200 रुपये) है।

कैमरे में लेंस पर एकतरफ नॉर्मल और मैक्रो शूटिंग मोड के बीच स्विच करने के लिए एक स्विच दिया गया है। पीएएसएम मोड डायल के अलावा शाओमी यी एम1 कैमरा में पैरामीटर को तेजी से बदलने के लिए एक अतिरिक्त डायल दिया गया है। कंपनी का दावा है कि कैमरे के इंटरफेस को आज के स्मार्टफोन यूज़र को ध्यान में रखते हुए यूज़र फ्रेंडली बनाया गया है। इसलिए तकनीकी तौर पर कोई नया यूज़र भी बिना किसी परेशानी के इस कैमरे को चला सकता है।

यी एम1 में 20 मेगापिक्सल माइक्रो सोनी सेंसर है और यह एक मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन के साथ आता है जो हमें लाइका कैमरे की याद दिलाता है। इस कैमरे में 81 फोकस पॉइंट के साथ एक कंट्रास्ट डिटेक्शन ऑटोफोकस सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

शाओमी यी मी1 रॉ शूटिंग सपोर्ट करता है। और 100-25699 आईएसओ रेंज व 5 फ्रेम प्रति सेकेंड तक की बर्स्ट शूटिंग सपोर्ट करता है। इस कैमरे में बिल्ट इन फ्लैश या एक ईवीएफ नहीं है लेकिन इसमें 3 इंच टचस्क्रीन एलसीडी दिया गया है।

बात करें वीडियो की तो शाओमी यी एम1 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 4के रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। और इससे 240 फ्रेम प्रति सेकेंड (480 पिक्सल पर) परर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के लिए इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.1 सपोर्ट दिया गया है और यह व्हाइट व ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है। अभी इस कैमरे के तीन से बाहर उपलब्ध होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power भारत में 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Xiaomi का नया फ्लोर क्लीनर डिवाइस लॉन्च, फर्श भी चमकाएगा, खुद ही साफ हो जाएगा!
  3. Google Pixel 11 सीरीज की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  4. Samsung Galaxy Unpacked 2026: भारत में प्री-रिजर्वेशन शुरू, ऐसे देखें लाइव इवेंट
  5. Nothing Ear (3a) ईयरबड्स लॉन्च हुए खास ऑडियो स्नैपशॉट फीचर के साथ, 42 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत
  6. Asus ने लॉन्च किया 10W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. ₹2300 सस्ता मिल रहा Realme P3 Ultra 5G, Flipkart Goat Sale में आई गजब डील
  8. Nothing Phone 4b vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. 50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स QCY MeloBuds N65 हुए लॉन्च, 60dB ANC फीचर से लैस, जानें कीमत
  10. भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.