सोनी ने लॉन्च किया दुनिया का 'सबसे तेज' एसडी कार्ड

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 फरवरी 2017 17:55 IST
ख़ास बातें
  • सोनी ने एसएफ-जी सीरीज़ के एसडी कार्ड लॉन्च किए हैं
  • इनकी राइट स्पीड 299 एमबीपीएस है
  • राइट स्पीड के अलावा इन एसडी कार्ड की रीड स्पीड 300 एमबीपीएस है
सोनी ने एसएफ-जी सीरीज़ के एसडी कार्ड लॉन्च किए हैं। कंपनी का दावा है कि ये दुनिया के सबसे तेज़ एसडी कार्ड हैं। इनकी राइट स्पीड 299 एमबीपीएस है। राइट स्पीड के अलावा इन एसडी कार्ड की रीड स्पीड 300 एमबीपीएस है। नए एसडी कार्ड को 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने अभी इन डिवाइस की कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि इस बारे में रिलीज करने से पहले जानकारी दी जाएगी।

एसएफ-जी सीरीज़ के एसडी कार्ड को वीडियोग्राफर, डीएसएलआर और मिररलेस कैमरा यूज़र को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "तेज राइट स्पीड के कारण परफॉर्मेंस बेहतरीन रहती है।"

सोनी ने बताया है कि अलगोरिदम की मदद से कार्ड डेटा राइटिंग स्पीड कम हो जाती है। इससे हाइ स्पीड शूटिंग में कैमरे की क्षमता बढ़ जाती है।

कंपनी ने कहा है, "32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी क्षमता में उपलब्ध एसएफ-जी सीरीज़ के कार्ड अच्छी परफॉर्मेंस, हाइ-स्पीड और भरोसेमंद शूटिंग के लिए बने हैं।" कंपनी एसडीकार्ड के साथ मैमोरी कार्ड रीडर भी देगी ताकि बड़े साइज़ वाले फाइल को आसानी व तेजी से कंप्यूटर पर ट्रांसफर किया जा सके।
Advertisement

इन खूबियों के अलावा नए एसडी कार्ड शॉक-प्रूफ, टेंप्रेचर प्रूफ, वाटरप्रूफ और एक्स-रे प्रूफ होंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Memory Cards, Cameras, Sony
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.