Fujifilm X-S20 कैमरा हुआ लॉन्च, बेहतर बैटरी और एडवांस फीचर्स से है लैस

Fujifilm X-S20 की कीमत 1,18,999 रुपये है। वहीं XC 15-45mm के साथ कीमत 1,29,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जुलाई 2023 14:54 IST
ख़ास बातें
  • कीमत की बात की जाए तो Fujifilm X-S20 की बॉडी कीमत 1,18,999 रुपये है।
  • Fujifilm X-S20 में 3 इंच की 3:2 1.84 Mil वेरीएंगल LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Fujifilm X-S20 में 800 फ्रैम्स की बेहतर बैटरी दी गई है।

Fujifilm X-S20 में 3 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Gadgets 360

Fujifilm ने आज भारतीय बाजार में नया Fujifilm X-S20 कैमरा लॉन्च कर दिया है। Fujifilm X-S10 के सक्सेसर के तौर पर आया नया कैमरा एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी प्रदान करता है। नया कैमरा X प्रोसेसर 5 पर काम करता है, जबकि पिछला वाला X प्रोसेसर 4 पर काम करता था। यहां हम आपको Fujifilm X-S20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Fujifilm X-S20 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Fujifilm X-S20 की बॉडी कीमत 1,18,999 रुपये है। वहीं XC 15-45mm के साथ कीमत 1,29,999 रुपये है। वहीं X-S20+XF 18-55mm के साथ कीमत 1,49,999 रुपये है। कंपनी शुरुआती ग्राहकों को ऑफर के तहत 19,999 रुपये कीमत का TG-BT1 मुफ्त प्रदान कर रही है, हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह लिमिटेड ऑफर के तहत मिल रहा है।


Advertisement
Fujifilm X-S20 के फीचर्स


Fujifilm X-S20 में 3 इंच की 3:2  1.84 Mil वेरीएंगल LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें फोटो वीडियो कैप्चर करते वक्त सब्जेक्ट और ऑब्जेक्ट को आसानी से देखा जा सकता है। Fujifilm X-S20 में 26M हाई इमेज क्वालिटी और बेहतर AF परफॉर्मेंस के लिए 5th जनरेशन सिस्टम दिया गया है। नया कैमरा बड़ी ग्रिप के साथ कॉम्पैक्ट और लाइट वेट बॉडी से लैस है। स्टेबल हैंड-हेल्ड शूटिंग के लिसए 7.0 स्टॉप्स IBIS दिया गया है। कंपनी ने ज्यादा समय तक कैमरा इस्तेमाल करने के लिए 800 फ्रैम्स की बेहतर बैटरी दी है जो कि पिछली जनरेशन से डबल है।

नए कैमरा में व्लॉगिंग के लिए शूटेबल वीडियो परफॉर्मेंस मिलता है। फुजीफिल्म कैमरा हाई क्वालिटी वेब कैमर/लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करता है। इसे बिना X वेबकैम के डायरेक्ट पीसी से कनेक्ट किया जा सकता है। कैमरा इस दौरान 4K/60P और 1080/60P तक हाई डेफिनेशन वीडियो आउटपुट प्रदान करता है। नया कैमरा वाई-फाई और कूलिंग फैन से लैस, जिससे लंबे समय तक वीडियो शूट पर करने पर यह बंद नहीं होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Camera, Camera Under 150000

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.