घर की सुरक्षा करेगा यह मिनी होम कैमरा, कीमत 3,000 रुपये से भी कम

टेक कंपनी D-Link ने लेटेस्ट मिनी एचडी वाई-फाई कैमरा भारत में लॉन्च किया है। D-Link ने DCS-P6000LH नाम से कॉम्पैक्ट और 'सस्ता' सर्वेलाएंस कैमरा उतारा है, जो यूज़र के घर व दफ्तर में काम आ सकता है।

घर की सुरक्षा करेगा यह मिनी होम कैमरा, कीमत 3,000 रुपये से भी कम
विज्ञापन
टेक कंपनी D-Link ने लेटेस्ट मिनी एचडी वाई-फाई कैमरा भारत में लॉन्च किया है। D-Link ने DCS-P6000LH नाम से कॉम्पैक्ट और 'सस्ता' सर्वेलाएंस कैमरा उतारा है, जो यूज़र के घर व दफ्तर में काम आ सकता है। इसे डी-लिंक नेटवर्क डिस्ट्रीब्यूशन, रीसेलर, रिटेल आउटलेट और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। जैसा कि हमने पहले बताया, DCS-P6000LH एक एचडी मिनी वाई-फाई कैमरा है।

इसमें 24 घंटे क्लाउड रिकॉर्डिंग की सुविधा है, जिसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं चुकाना है। साथ ही खरीदार क्लाउड सब्सक्रिप्शन लेकर प्ले बैक रिकॉर्डिंग व वीडियो डाउनलोड भी कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त कैमरे का लाइव-व्यू रियलटाइम में देखा जा  सकता है। यूज़र को इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट रखना होगा। फोन की मदद से ही शेड्यूल भी किया जाना इसकी मदद से संभव होगा।

स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से D-Link DCS-P6000LH में इनबिल्ट आईआर एलईडी है, जो 5 मीटर की दूरी पर नाइट विज़न और ऑटो पुस अलर्ट भेजने में सक्षम है। मिनी एचडी वाई-फाई कैमरा एचडी वीडियो देता है, जिसमें 120-डिग्री वाइड-एंगल लेंस से लैस है। यह 4x ज़ूम भी देता है।

डी-लिंक मिनी एचडी वाई-फाई कैमरा स्लीक डिज़ाइन वाला है। कंपनी का कहना है कि 4 इंच लंबा कैमरा है, जो हर तरह से यूज़र की मदद करेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, एंड्रयड व आईओएस डिवाइस का कनेक्ट सपोर्ट है। इसके साउंड और मोशन सेंसर भी सीधे यूज़र के फोन में जानकारी भेजने में सक्षम होंगे।

डी-लिंक चैनल सेल्स के वाइस प्रेजिडेंट संकेत कुलकर्णी ने बताया, 3 हजा़र से कम में यह वाकी घर की सुरक्षा के लिए बेहतर उपकरण है। डी-लिंक रेंज में यह सबसे छोटा होम कैमरा है। नया मिनी एचडी कैमरा स्लीक डिज़ाइन वाला है और इसे आसानी से घर के किसी भी कोने में लगाया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , D Link, D Link Camera, Cameras
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »