Zomato से ऑर्डर करना पड़ेगा और महंगा, प्लेटफॉर्म फीस में 25% इजाफा, इस स्पेशल डिलीवरी सर्विस को भी किया बंद

Zomato अपने गोल्ड लॉयल्टी प्रोग्राम के ग्राहकों से प्लेटफॉर्म फीस नहीं लेता है। इस प्रोग्राम के लिए ग्राहकों को अच्छा खासा अतिरिक्त शुल्क चुकाना होता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 20:19 IST
ख़ास बातें
  • Zomato ने अपनी प्लेटफॉर्म फीच को 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है
  • अब यूजर्स को कम से कम 5 रुपये प्रति ऑर्डर चार्ज देना होगा
  • Zomato ने अपनी इंटरसिटी डिलीवरी सर्विस Legends को अस्थाई रूप से बंद किया

Zomato अपने गोल्ड लॉयल्टी प्रोग्राम के ग्राहकों से प्लेटफॉर्म फीस चार्ज नहीं करता है।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने प्लेटफॉर्म फीस को 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है, जिसके बाद अब इसके यूजर्स को बाहर से खाना ऑर्डर और महंगा पड़ेगा। अब, यूजर्स को अपने फूड ऑर्डर पर पांच रुपये प्रति ऑर्डर तक एक्स्ट्रा चार्ज चुकाना होगा। इतना ही नहीं, Zomato ने अपनी इंटरसिटी फूड डिलिवरी सर्विस 'Legends' को भी फिलहाल के लिए अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। सर्विस को बंद करने का कारण इसमें होने वाले बदलाव को बताया गया है। 2022 में शुरू की गई सर्विस के जरिए यूजर्स अन्य शहरों के रेस्तरां से खाना ऑर्डर कर सकते थे।

Zomato ने अपनी प्लेटफॉर्म फीच को 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब यूजर्स को कम से कम 5 रुपये प्रति ऑर्डर चार्ज देना होगा। जोमैटो ने इससे पहले भी कई बार प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया था। इस फीचर को 2023 में लेना शुरू किया गया था। शुरुआत में फीच 2 रुपये थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 3 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया गया था। इसके बाद फीस को 4 रुपये किया गया और अब यूजर्स को प्रति ऑर्डर 5 रुपये चुकाने होंगे। टीओआई के अनुसार, फीस में बदलाव मुख्य शहरों में किए गए हैं, जिनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और हैदराबाद शामिल हैं।
Advertisement

प्लेटफॉर्म फीस सभी ऑर्डरों पर लगाया जाने वाला फ्लैट शुल्क है। जोमैटो के साथ-साथ इसका प्रतिद्वंदी Swiggy भी अपने यूजर्स से इस फीस को वसूलता है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि स्विगी कई स्थिति में 10 रुपये तक चार्ज वसूलता है। हालांकि, इसके बारे में पुष्टि नहीं की जा सकती है। 

Zomato अपने गोल्ड लॉयल्टी प्रोग्राम के ग्राहकों से प्लेटफॉर्म फीस नहीं लेता है। इस प्रोग्राम के लिए ग्राहकों को अच्छा खासा अतिरिक्त शुल्क चुकाना होता है। हालांकि, Zomato का कहना है कि इसके बदले ग्राहकों को कई अन्य बेनिफिट्स, जैसे कि डिस्काउंट, फ्री डिलीवरी अदि मिलते हैं। बता दें कि प्लेटफॉर्म फीस मूल Zomato Gold मेंबर्स पर भी लागू है। Zomato के लिए यह फीस सीधे तौर पर कमाई का साधन है।
Advertisement

इसके अलावा, Zomato ने अपनी इंटरसिटी डिलीवरी सर्विस Legends को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। सर्विस को बेहतर बनाने के लिए इसमें कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। फिलहाल इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि इसे फिर से कब चालू किया जाएगा।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.