YouTube Music और YouTube Premium सर्विस भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास

YouTube Music, YouTube Music Premium, YouTube Premium सर्विस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 13 मार्च 2019 15:05 IST
ख़ास बातें
  • गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है YouTube Music ऐप
  • गूगल प्ले म्यूज़िक सब्सक्राइबर को मिलेगा YouTube Music Premium का एक्सेस
  • YouTube Premium के सब्सक्रिप्शन के लिए देने होंगे 129 रुपये प्रति माह

YouTube Music और YouTube Premium सर्विस भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास

YouTube Music (ऐड-सपोर्टेड ), YouTube Music Premium (ऐड-फ्री), YouTube Premium (ऐड-फ्री) सर्विस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। याद करा दें कि, इन दोनों सर्विस को पिछले साल जून में 17 देशों में पेश किया गया था और तकरीबन 8 माह बाद इसे अब भारतीय बाजार में उतारा गया है। यूट्यूब म्यूजिक (YouTube Music) और यूट्यूब प्रीमियम (YouTube Premium) पहले ही गूगल प्ले म्यूज़िक और गूगल प्ले मूविज़ सर्विस को ज्वाइन कर चुके हैं।

स्पॉटिफाई के लॉन्च के कुछ समय बाद यूट्यूब म्यूजिक को भारत में उतार दिया गया है। YouTube के मुताबिक, यूट्यूब म्यूजिक (YouTube Music) के लिए अलग मोबाइल ऐप और म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए बने वेब-आधारित डेस्कटॉप इंटरफेस पर भी उपलब्ध होगा। इस सर्विस के साथ यूज़र को ओरिजनल सॉन्ग, एलबम, प्लेलिस्ट एवं आर्टिस्ट रेडियो मिलेगा। इसके अलावा यूट्यूब के अपने कैटलॉग से लाइव परफॉर्मेंस, रीमिक्स और म्यूजिक वीडियो भी मिलेंगे।
Advertisement
 

YouTube Music सब्सक्रिप्शन प्लान और ऑफर्स

कंपनी दो तरह की सर्विस मुहैया करा रही है। सबसे पहला यूट्यूब म्यूजिक जो कि फ्री और ऐड-सपॉर्टेड है तो वहीं दूसरा यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम है जो पेड और ऐड-फ्री है। प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूज़र मोबाइल पर काम करते समय भी सॉन्ग और वीडियो को यूट्यूब म्यूज़िक ऐप के बैकग्राउंड में प्ले कर सकेंगे।

यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम (YouTube Music Premium) के लिए आपको 99 रुपये प्रति माह का भुगतान करना होगा। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत तीन माह के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि इस ऑफर का लाभ केवल उन्हीं यूज़र को मिलेगा जिन्होंने पहले YouTube या गूगल म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया है।
Advertisement
 

YouTube Premium बनाम YouTube Music Premium

यूट्यूब ने कहा कि गूगल प्ल म्यूज़िक के पेड सब्सक्राइबर को यूट्यूब म्यूज़िक प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन अपने आप मिल जाएगा, इसके लिए उन्हें अलग से भुगतान की जरूरत नहीं होगी। YouTube Music ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। YouTube Music की भारत में सिधी भिड़ंत Amazon Music, Apple Music, Spotify, JioSaavn और Gaana जैसे ऐप से होगी। अमेज़न म्यूजिक को छोड़कर अन्य सभी सर्विस में 99 रुपये से प्लान शुरू हैं।

दूसरा है YouTube Premium। इसके लिए यूज़र को प्रति माह 129 रुपये का भुगतान करना होगा, इसी के साथ यूट्यूब म्यूज़िक प्रीमियम की फ्री मेंबरशिप भी मिलेगी। इसके अलावा सब्सक्राइबर यूट्यूब ओरिजनल को भी एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए आपको किसी अन्य ऐप की जरूरत नहीं होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  6. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.