कार से कर पाएंगे ट्वीट! Elon Musk बोले- टेस्‍ला कारों में आएगा ‘X’

Elon Musk : एक फॉलोअर ने पूछा था कि क्या हम एक्स ऐप को टेस्ला कारों में इंटीग्रेट कर सकते हैं, जवाब में मस्‍क ने कहा, ‘जल्द ही आ रहा है।’

विज्ञापन
Written by IANS, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 14:14 IST
ख़ास बातें
  • टेस्‍ला कारों में इंटीग्रेट किया जाएगा एक्‍स को
  • एलन मस्‍क ने दी जानकारी
  • एक यूजर को जवाब देते हुए शेयर की इन्‍फर्मेशन

इलेक्ट्रिक कार मालिक टेस्ला यूजर इंटरफेस (UI) में एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए ‘एक्स’ को इस्‍तेमाल कर पाएंगे।

Elon Musk ने पिछले साल ट्विटर खरीदा। उसे ‘एक्‍स' (X) में तब्‍दील किया। फ‍िर सब्‍सक्र‍िप्‍शन बेस्‍ड सर्विस लाए और अब X को टेस्‍ला कारों में इंटीग्रेट करने की तैयारी है। दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स ने रविवार को कहा कि टेस्ला कार यूजर्स को जल्द ही ‘एक्स' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ एक इंटीग्रेट एक्‍सपीरियंस मिलेगा। दरअसल, एक फॉलोअर ने पूछा था कि क्या हम एक्स ऐप को टेस्ला कारों में इंटीग्रेट कर सकते हैं, जवाब में मस्‍क ने कहा, ‘जल्द ही आ रहा है।'

इसका मतलब है कि इलेक्ट्रिक कार मालिक टेस्ला यूजर इंटरफेस (UI) में एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए ‘एक्स' को इस्‍तेमाल कर पाएंगे। कुछ यूजर्स ने मस्‍क के इस कदम की तारीफ की, जबकि कई को यह आइडिया पसंद नहीं आया। 

एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया, ऐसी इंजीनियरिंग समय की बर्बादी है। ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे कोई शख्‍स गाड़ी चलाते समय एक्टिव तरीके से ऐप का उपयोग कर सके। लोगों का मानना था कि टाइपिंग के मामले में और भी मुश्किलें आएंगी, क्‍योंकि लोगों को गर्दन झुकानी पड़ती है। इससे ड्राइविंग करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।  

एक्‍स से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें तो इस साल फरवरी में एक रिपोर्ट ने तहलका मचा दिया था। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट (TTP) के इन्‍वेस्टिगेशन में पता चला था कि एलन मस्‍क (Elon Musk) के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) ने कई आतंकी संगठनों को उसकी प्रीमियम सर्विस के लिए पेमेंट करने की इजाजत दी है।  
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया था कि उनमें हिजबुल्लाह (Hezbollah) के मेंबर भी शामिल थे, जिस पर अमेरिका तक ने प्रतिबंध लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स' ने ऐसे दर्जनों इंडिविजुअल और ऑर्गनाइजेशंस को अपनी प्रीमियम सेवा के लिए पेमेंट की मंजूरी दी, जो आतंकी समूहों से ताल्‍लुक रखते हैं। हालांकि बाद में ऐसे तमाम अकाउंट्स को एक्‍स की ओर से रिमूव कर दिया गया था। 
Advertisement
 


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.