WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी एक्सेप्ट न करने पर भी सभी फीचर्स का कर सकेंगे इस्तेमाल!

लेटेस्ट बयान में व्हाट्सऐप ने एक बार फिर अपने सुर बदल लिए हैं। अब कंपनी का कहना है कि जो यूज़र नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करेंगे, उन्हें कुछ ही फीचर्स तक सीमित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 जून 2021 12:48 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने कहा फीचर्स सीमित करने की नहीं है कोई योजना
  • नई पॉलिसी स्वीकार न करने पर भी कर सकेंगे सभी फीचर्स का इस्तेमाल
  • पॉलिसी एक्सेप्ट न करने वाले यूज़र्स को रिमाइंडर भेजेगी कंपनी
WhatsApp ने पिछले दिनों अपने एक बयान में कहा था कि जो यूज़र्स व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करते हैं, कुछ समय बाद वह व्हाट्सऐप के कुछ ही फीचर्स का सीमित इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, इससे पहले कहा गया था कि प्राइवेसी पॉलिसी एक्सेप्ट न करने वालों का व्हाट्सऐप अकाउंट ही डिलीट कर दिया जाएगा। हालांकि, लेटेस्ट बयान में व्हाट्सऐप ने एक बार फिर अपने सुर बदल लिए हैं। अब कंपनी का कहना है कि जो यूज़र नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करेंगे, उन्हें कुछ ही फीचर्स तक सीमित नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट खबरों के मुताबिक, WhatsApp ने साफ किया है कि जिन यूज़र्स ने अब-तक कंपनी की नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं किया है उन्हें कुछ ही फीचर्स तक सीमित रखने जैसी कंपनी की कोई योजना नहीं है। कंपनी ने अपने बयान में कहा "कई अथॉरिटीज़ और प्राइवेसी एक्सपर्ट के साथ हाल की चर्चाओं को देखते हुए, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि जिन लोगों ने अपडेट को स्वीकार नहीं किया है उनके लिए व्हाट्सऐप फीचर्स को सीमित करने व उनके लिए व्हाट्सऐप कैसे काम करेगा इस संबंध में किसी प्रकार की योजना नहीं है। इसके बजाय, हम समय-समय पर यूज़र्स को अपडेट का रिमांडर देते रहेंगे।" पहले The verge और फिर अब Android central द्वारा इस खबर की पुष्टि की गई है।

आपको बता दें, व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी एक्सेप्ट करने के लिए पहले 15 मई तक का समय दिया गया था। हालांकि, तब यह भी साफ किया गया था कि अपडेट स्वीकार न करने वाले यूज़र का WhatsApp अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा और न ही किसी का अकाउंट काम करना बंद करेगा। हालांकि, वह समय-समय पर यूज़र्स को अपडेट का रीमांडर देते रहेंगे। रिमाइंडर को लेकर व्हाट्सऐप ने यह भी कहा था कि "अगर आप तब-तक अपडेट की गई शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करते, तो आप व्हाट्सऐप के कुछ फीचर्स का सीमित इस्तेमाल कर पाएंगे।" इससे माना जा रहा था कि नई पॉलिसी स्वीकार न करने पर यूज़र्स के अकाउंट बंद या डिलीट नहीं किए जाएंगे, बल्कि कुछ फीचर्स के उपयोग को सीमित कर दिया जाएगा।

हालांकि, अब कंपनी ने यूज़र्स की इस चिंता को भी दूर कर दिया है। यह यकीनन यूज़र्स के लिए राहत भरी खबर साबित हुई है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp feature, WhatsApp privacy policy
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.