सावधान! कुछ हफ्तों में इन iPhones पर नहीं चलेगा WhatsApp

Apple जल्द ही iPhone 5 और iPhone 5c पर WhatsApp को सपोर्ट करना बंद कर देगा

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 12 सितंबर 2022 17:55 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp सपोर्ट iOS 10 और iOS 11 के लिए सपोर्ट बंद हो सकता है
  • ऐप अभी भी Android 4.1 या उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट कर रहा है
  • इस कदम से अधिकांश Apple यूजर्स को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए

Apple जल्द ही iPhone 5 और iPhone 5c पर WhatsApp को सपोर्ट करना बंद कर देगा

iOS 10 या iOS 11 वर्जन पर चलने वाले iPhones जल्द ही कथित तौर पर 24 अक्टूबर से WhatsApp को सपोर्ट करना बंद कर देंगे। पुराने आईफोन यूजर्स को व्हाट्सऐप का उपयोग जारी रखने के लिए अपने हैंडसेट को iOS 12 या नए वर्जन में अपग्रेड करना होगा। इससे iPhone 5 और iPhone 5c यूजर्स को नए iPhone मॉडल में अपग्रेड करना पड़ सकता है। एक अन्य रिपोर्ट यह भी बताती है कि इन iPhone मॉडल को नए iOS बिल्ड में अपडेट करना मुश्किल है।

WABetaInfo की मई महीने की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple जल्द ही iPhone 5 और iPhone 5c पर WhatsApp को सपोर्ट करना बंद कर देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप 24 अक्टूबर तक iOS 10 और iOS 11 के लिए सपोर्ट बंद कर सकता है।

आईफोन 5 और आईफोन 5सी यूजर्स को हार्डवेयर अपग्रेड का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आईओएस अपडेट को इंस्टॉल करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है, जो WhatsApp को सपोर्ट करेगा। हालांकि, iPhone 5s या बाद के मॉडल वाले यूजर्स iOS 12 में अपडेट कर सकते हैं और व्हाट्सऐप सपोर्ट प्राप्त करना जारी रख सकते हैं।


Advertisement
व्हाट्सऐप ने इन बदलावों को दर्शाने के लिए अपने अक्सर पूछे जाने वाले FAQ पेज को अपडेट किया है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को अपने हैंडसेट पर चालू रखने के लिए, iPhone यूजर्स को iOS 12 या नए वर्जन पर अपडेट होना जरूरी होगा। हालांकि, यदि Android की बात करें, तो ऐप अभी भी Android 4.1 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले डिवाइस को सपोर्ट करता है।

इस कदम से अधिकांश Apple यूजर्स को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि सटीक आंकड़ों की बात करें, तो 89% iPhone यूजर्स iOS 15 चला रहे हैं। इसके अलावा, सभी ऐप्पल यूजर्स में से 82 प्रतिशत ने iOS 15 में अपग्रेड किया है और केवल 4 प्रतिशत यूजर्स के पास iOS 13 या पुराने वर्जन हैं।
Advertisement

अपने iPhone को अपडेट करने के लिए Settings > General > Software Upgrade पर जाएं और उस iOS वर्जन को चुनें, जिसे आप इंस्टॉल करना चाहते हैं।

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IPhones, WhatsApp, Apple
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.