WhatsApp ला रहा वीडियो कॉल पर नया फीचर, कॉल उठाने से पहले बंद कर पाएंगे अपना कैमरा!

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट करता रहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2025 19:23 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट करता रहता है।
  • WhatsApp वीडियो कॉल के लिए एक बड़ा अपडेट लाने वाला है।
  • WhatsApp डायरेक्ट आपके फ्रंट कैमरे पर खुलता है।

WhatsApp वीडियो कॉलिंग फीचर प्रदान करता है।

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट करता रहता है। ऐसा ही वॉट्सऐप का एक और फीचर वीडियो कॉल फीचर है जो कि अपने लॉन्च के बाद से वन टू वन कंवर्सेशन से लेकर एक साथ 32 लोगों को होस्ट करने वाले ग्रुप कॉल तक के लिए तैयार हो गया है। यह निजी या प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए सबसे लोकप्रिय वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। अब WhatsApp वीडियो कॉल के लिए एक बड़ा अपडेट लाने वाला है जो यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी कंट्रोल दे सकता है।


WhatsApp वीडियो कॉल फीचर


WhatsApp इनकमिंग वीडियो कॉल के दौरान कैमरा बंद करने का एक नया ऑप्शन पेश कर सकता है। इस फीचर को एंड्रॉयड ऑथोरिटी ने WhatsApp बीटा वर्जन (Android के लिए 2.25.7.3) पर देखा है। जब आप वीडियो कॉल रिसिव कर रहे होते हैं तो आपको टर्न ऑफ योर वीडियो का ऑप्शन नजर आएगा। अगर आप इस ऑप्शन पर टैप करते हैं तो कैमरा बंद हो जाएगा और कॉल सिर्फ वॉयस कॉल होगी। वर्तमान में आप कॉल एक्सेप्ट करने के बाद ही वीडियो कॉल को डिसेबल कर सकते हैं। आप इसे पहले से नहीं कर सकते हैं। जब आप अपना वीडियो बंद करने का ऑप्शन चुनते हैं तो WhatsApp उसी कॉल के लिए एक्सेप्ट विद आउट वीडियो का एक और ऑप्शन डिस्प्ले करेगा।

जब आप वीडियो कॉल रिसिव करते हैं तो WhatsApp डायरेक्ट आपके फ्रंट कैमरे पर खुलता है। फोन रिंग होने पर आपको अपने फ्रंट कैमरे का प्रीव्यू भी मिलता है। नए फीचर को यूजर की प्राइवेसी को प्रोटेक्ट करने के तरीके के तौर पर देखा जा रहा है, अगर उन्हें अंजान नंबर से वीडियो कॉल मिलते हैं तो यह फायदेमंद फीचर है। आपको बता दें कि आपको अंजान नंबरों से वॉयस या वीडियो कॉल एक्सेप्ट नहीं करना चाहिए, लेकिन अगर आप फिर भी ऐसा करते हैं, तो यह फीचर मददगार हो सकता है।
Advertisement

यह फीचर आपके कॉन्टैक्ट से वीडियो कॉल के लिए भी उपयोगी हो सकता है, अगर आप कभी ऐसी कंडीशन में हों जहां आप अपना कैमरा ऑन नहीं कर सकते। इन सब से पूरी तरह बचाव के लिए आप WhatsApp पर इस फीचर को ऑन कर सकते हैं जो अंजान नंबरों से कॉल को बंद करा देता है। यह अभी भी आपकी कॉल लिस्ट में नजर आएगा, लेकिन अगर यह फीचर चालू है तो आपको अंजान नंबरों से वॉयस या वीडियो कॉल से निपटने की जरूरत नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.