व्हाट्सऐप ब्लैकबेरी, नोकिया समेत कई डिवाइस को बंद करेगा अपना सपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 फरवरी 2016 16:27 IST
दुनिया भर में इस्तेमाल की जाने वाली फेसबुक की इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप 2017 से कई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करना बंद कर देगी। ब्लैकबेरी 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ दूसरे सभी ब्लैकबेरी ओएस को व्हाट्सऐप सपोर्ट मिलना बंद हो जाएगा। इस लिस्ट में नोकिया के सिम्बियन एस40 और एस60 वेरिएंट भी शामिल हैं। इसके अलावा एंड्रॉयड 2.1 एक्लेयर, एंड्रॉयड 2.2 फ्रोयो और विंडोज फोन 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम को भी व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं मिलेगा।

व्हाट्सऐप ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट पर ऐलान किया कि कंपनी इस साल के अंत तक इन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को अपना सपोर्ट देना बंद कर देगी। कंपनी के मुताबिक, जब 2009 में व्हाट्सऐप लॉन्च हुआ था तब बाजार अलग था। उस समय बाजार में एंड्रॉयड और आईओएस पर चलने वाली डिवाइस सिर्फ 25 प्रतिशत थी, जबकि 70 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ब्लैकबेरी और नोकिया का प्रभुत्व था।
Advertisement

व्हाट्सऐप के अनुसार, ''ये मोबाइल डिवाइस व्हाट्सऐप के लिए जरूरी रही हैं, लेकिन आने वाले समय में अपने एप्लिकेशन को बढ़ावा देने के लिए हमें जिन चीजों की जरूरत है अब ये डिवाइस उस मुताबिक नहीं हैं। हमारे लिए यह निर्णय लेना एक कठिन फैसला था, लेकिन व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर रहे यूजर को उनके दोस्तो और परिवारों से बेहतर तरीके से जुड़े रखने के लिए ऐसा करना पड़ा। अगर आप भी इन डिवाइस के यूजर हैं तो व्हाट्सऐप से जुड़े रहने के लिए 2016 के अंत तक नई एंड्रॉयड, आईफोन या विंडोज फोन ले लीजिये।  ''

जहां तक ब्लैकबेरी यूजर की बात है तो वाकई उनके लिए यह सबसे ज्यादा चौंकाने वाली खबर है। ब्लैकबेरी ने भी इस साल मिड-रेंज एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने का इशारा किया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन चेन ने दिसंबर में पहले कहा था कि पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन 'ब्लैकबेरी प्रिव' यदि सफल रहता है, तो हम 2016 में एक और महंगी श्रेणी के स्मार्टफोन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। जनवरी में ही ब्लैकबेरी 10 यूजर को कंपनी ने भरोसा दिया था कि पहले से ज्यादा सुरक्षा और सुधार के साथ ब्लैकबेरी 10.3.4 ओएस को इस साल लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

पिछले हफ्ते ही व्हाट्सऐप को शुरू हुए सात साल हुए हैं। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि फिलहाल दुनिया भर में 1 बिलियन एक्टिव व्हाट्सऐप यूजर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.