iPhone से लेकर Samsung स्मार्टफोन तक इन 49 डिवाइस पर नए साल से नहीं चलेगा WhatsApp

WhatsApp समय-समय पर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Apple, Samsung, Sony सहित कई ब्रांड्स के फोन के लिए सपोर्ट होगा बंद
  • 31 दिसंबर 2022 के बाद 49 से ज्यादा डिवाइस पर चलना बंद हो जाएगा WhatsApp
  • ऐप केवल Android 4.1 या उससे नए और iOS 12 या उससे नए वर्जन पर काम करता है

iPhone 5, iPhone 5c, Samsung Galaxy S2, Samsung Galaxy S3 mini भी लिस्ट में शामिल

WhatsApp नए साल से 49 से ज्यादा स्मार्टफोन पर काम करना बंद हो जाएगा। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि नए साल की शुरुआत के साथ Apple, Samsung, LG, Sony, Huawei सहित कई ब्रांड्स के पुराने फोन के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप सपोर्ट बंद कर देगा। Meta के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म समय-समय पर पुराने ऑपरेटिग सिस्टम पर काम करने वाले डिवाइस के लिए व्हाट्सऐप सपोर्ट बंद करता आया है। नई लिस्ट में भी कई पॉपुलर स्मार्टफोन मौजूद हैं।

GizChina द्वारा उन स्मार्टफोन की लिस्ट शेयर की गई है, जिनके लिए नए साल में WhatsApp सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। इस लिस्ट में Apple iPhones, Samsung, LG, Sony और Huawei सहित कई अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन शामिल हैं। ये सभी स्मार्टफोन पुराने Android और iOS वर्जन पर काम करते हैं। लिस्ट में 49 से ज्यादा स्मार्टफोन शामिल हैं। इन स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट केवल 31 दिसंबर, 2022 तक मौजूद होगा, जिसके बाद इन फोन पर व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। 

जैसा कि हमने बताया, WhatsApp समय-समय पर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर देता है। WhatsApp ने अपने सपोर्ट पेज पर जानकारी दी है कि ऐप Android वर्जन 4.1 या उससे नए और iOS 12 या उससे नए वर्जन पर काम करता है। इसके अलावा, KaiOS 2.5 से उससे नए वर्जन वाले डिवाइस, जैसे JioPhone और JioPhone 2 इस ऐप को सपोर्ट करेंगे।

WhatsApp का कहना है कि "तकनीक में नवीनतम प्रगति को बनाए रखने के लिए, हम नियमित रूप से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का समर्थन करना बंद कर देते हैं, ताकि हमारे संसाधन लेटेस्ट [टेक्नोलॉजी] का सपोर्ट कर सकें। अगर हम आपके ऑपरेटिंग सिस्टम का समर्थन करना बंद कर देते हैं, तो आपको व्हाट्सऐप का उपयोग जारी रखने के लिए अपने डिवाइस को अपग्रेड करने के लिए सूचना दी जाएगी।"
 

इन स्मार्टफोन के लिए बंद हो जाएगा WhatsApp सपोर्ट

  • Apple iPhone 5
  • Apple iPhone 5c
  • Samsung Galaxy Ace 2
  • Samsung Galaxy Core
  • Samsung Galaxy S2
  • Samsung Galaxy S3 mini
  • Samsung Galaxy Trend II
  • Samsung Galaxy Trend Lite
  • Samsung Galaxy Xcover 2
  • Lenovo A820
  • LG Enact
  • LG Lucid 2
  • LG Optimus 4X HD
  • LG Optimus F3
  • LG Optimus F3Q
  • LG Optimus F5
  • LG Optimus F6
  • LG Optimus F7
  • LG Optimus L2 II
  • LG Optimus L3 II
  • LG Optimus L3 II Dual
  • LG Optimus L4 II
  • LG Optimus L4 II Dual
  • LG Optimus L5
  • LG Optimus L5 Dual
  • LG Optimus L5 II
  • LG Optimus L7
  • LG Optimus L7 II
  • LG Optimus L7 II Dual
  • LG Optimus Nitro HD
  • HTC Desire 500
  • Huawei Ascend D
  • Huawei Ascend D1
  • Huawei Ascend D2
  • Huawei Ascend G740
  • Huawei Ascend Mate
  • Huawei Ascend P1
  • Sony Xperia Arc S
  • Sony Xperia miro
  • Sony Xperia Neo L
  • Quad XL
  • Memo ZTE V956
  • Grand S Flex ZTE
  • Grand X Quad V987 ZTE
  • Archos 53 Platinum
  • Wiko Cink Five
  • Wiko Darknight ZT
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Support, WhatsApp Supported Devices
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nembharat कर रहा भारत में एंट्री, Bharat Taxi के बाद अब Ola और Uber को मिलेगी टक्कर?
  2. OnePlus फ्लैगशिप फोन हुआ 33 हजार से भी सस्ता, 2026 की सबसे बेस्ट डील
  3. iQOO 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15R vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Nembharat कर रहा भारत में एंट्री, Bharat Taxi के बाद अब Ola और Uber को मिलेगी टक्कर?
  3. OnePlus फ्लैगशिप फोन हुआ 33 हजार से भी सस्ता, 2026 की सबसे बेस्ट डील
  4. Samsung Galaxy S26 सीरीज आज हो रही लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट, जानें कैसे होंगे फ्लैगशिप फोन
  5. Bitcoin पर ट्रंप के टैरिफ की मार, 63,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  6. iQOO Z11x में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. WhatsApp पर यूजर्स की बढ़ेगी प्राइवेसी, डेटा शेयर करने का मिलेगा ऑप्शन
  8. 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Rainbow Six Mobile भारत में खेलने के लिए उपलब्ध, COD: Mobile और BGMI को देगा सीधी टक्कर!
  10. OnePlus 15T में मिल सकती है 8,000mAh तक बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.