WhatsApp पर खुद से ऐसे करें चैट, ये है आसान तरीका

How to chat with yourself on WhatsApp: WhatsApp में खुद को मैसेज भेजने के दो तरीके हैं। पहला तरीका थोड़ा ओल्ड स्कूल है, लेकिन दूसरे तरीका अनूठा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जनवरी 2021 10:47 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर आप खुद से चैट कर सकते हैं
  • इस चैट को आप नोट्स बनाने और मीडिया फाइल्स सेव रखने के लिए कर सकते हैं
  • आप केवल कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ऐसा कर सकते हैं

How to chat with yourself on WhatsApp: चंद स्टेप्स को फॉलो कर आप व्हाट्सऐप पर खुद से कर सकते हैं चैट

क्या आप जानते हैं कि आप WhatsApp में खुद से भी चैट कर सकते हैं। अब यदि आप सोच रहे हैं कि खुद से चैट करने में आपको क्या मिलेगा, तो बता दें कि आप इसके कई फायदे उठा सकते हैं। आप इसमें ज़रूरी बातें भेज सकते हैं, जिन्हें आप लंबे समय तक संजोय रखना चाहते हैं। इसके अलावा आप इसके जरिए अपनी किराने की लिस्ट सेव कर सकते हैं और यहां तक कि आप इस चैट के जरिए अपनी जरूरे फोटो और वीडियो संभाल सकते हैं। खुद के नंबर पर चैट शुरू करने के बाद से आपको जरूरी बातें याद रखने के लिए दूसरों को मैसेज करने की जरूरत नहीं है। यह शायद सुनने में इतना रोकच न लगे, लेकिन यदि आप इसकी आदत डाल लेंगे, तो आपको टू-डू ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।

WhatsApp में खुद को मैसेज भेजने के दो तरीके हैं। पहला तरीका यह है कि आप किसी कॉन्टेक्ट के साथ एक ग्रुप बनाओ और ग्रुप बनने के बाद उस कॉन्टेक्ट को हटा दो। इससे उस ग्रुप में केवल आप बचेंगे। अब आप इस ग्रुप का इस्तेमाल खुद से बातें करने के लिए या जरूरी बातें याद रखने के लिए कर सकते हैं। यह तरीका बोरिंग है। मज़ेदार तरीका हमने नीचे बताया है। जानने के लिए पढ़ें।
Advertisement
 

How to chat with yourself on WhatsApp?

 
  • अपने मोबाइल फोन पर Chrome या मौजूदा कोई भी ब्राउज़र खोलें
  • अब एड्रेस बार में wa.me// लिखें, जिसके आगे अपना कंट्री कोड और 10 नंबर का फोन नंबर डालें। उदाहरण के लिए आप भारत में रहते हैं तो आपको 91 लगाना है और फिर अपना मोबाइल नंबर डालना है। अब एंड्रेस कुछ इस प्रकार बनेगा:- wa.me//91XXXXXXXXXX (X आपका 10 अंकों का फोन नंबर है)
  • पूरा एंड्रेस डालकर सर्च करने से आपके सामने व्हाट्सऐप का एक विंडो खुल जाएगा, जहां एक हरे रंग के बटन पर 'शेयर करने के लिए टैप करें' या 'CONTINUE TO CHAT' लिखा होगा।
  • आपको इस बटन पर टैप करना होगा, जिसके तुरंत बाद आपके WhatsApp ऐप पर आपके मोबाइल नंबर वाला चैट विंडो खुल जाएगा।
 
 
  • अब आप इस चैट का इस्तेमाल जरूरी नोट्स सेव करने या मल्टीमीडिया फाइल सेव करने से लेकर बोरियत में खुद से चैट करने तक के लिए कर सकते हैं। 

नोट: आप इस चैट को सबसे ऊपर बनाए रखने के लिए इसे पिन भी कर सकते हैं। पिन फीचर का इस्तेमाल करने से यह चैट आपके इनबॉक्स में हमेशा ऊपर रहेगी।
 

इसके लिए आपको इस चैट के ऊपर ठोड़ी देर के लिए टैप करने रखना होगा। इससे ऊपर कुछ विकल्प दिखाई देने शुरू हो जाएंगे। आपको पिन बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद यह चैट आपके इनबॉक्स पर पिन हो जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Whatsapp chat
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.