WhatsApp के नए इमोजी सेक्शन पर चल रहा है काम

WhatsApp एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.116 को जारी कर दिया गया है और इसके टियरडाउन से इस बात का पता चलता है कि कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2019 12:42 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp कर रही यूज़र्स के लिए नए इमोज़ी सेक्शन पर काम
  • डूडल पिकर में दिखे इमोज़ी और स्टीकर के दो अलग-अलग सेक्शन
  • एंड्रॉयड बीटा ऐप में जल्द इस फीचर को ऐनेबल किया जा सकता है

WhatsApp के नए इमोजी सेक्शन पर चल रहा है काम

WhatsApp एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.116 को जारी कर दिया गया है और इसके टियरडाउन से इस बात का पता चलता है कि कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है। फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) डूडल पिकर सेक्शन में इमोज़ी की एक अलग कैटेगरी पर काम कर रही है। यह फीचर अभी बॉय डिफॉल्ट डिसेबल है, अगर आप लेटेस्ट बीटा वर्जन पर भी हैं तो आपको यह फीचर दिखाई नहीं देगा। इस कैटेगरी के आने के बाद आपको व्हाट्सऐप पर इमोज़ी और स्टीकर्स के दो अलग-अलग सेक्शन मिलेंगे जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं।

यूज़र्स की सहूलियत के लिए व्हाट्सऐप (WhatsApp) इमोज़ी और स्टीकर्स के अलग-अलग सेक्शन पर काम कर रही है क्योंकि अभी स्टेबल ऐप में ऐसा विकल्प मौजूद नहीं है। यह डूडल पिकर स्टेटस बार में मिलेगा। अभी यदि आप तस्वीर क्लिक करते हैं या फिर स्टेटस बार में तस्वीर को जोड़ते हैं तो आपको स्टेटस पोस्ट करने से पहले कई एडिटिंग टूल दिखाई देते हैं। इसमें टॉप पर दिख रहा स्माइली आइकन डूडल पिकर है। अभी डूडल पिकर में स्टीकर्स और इमोज़ी दोनों एक साथ दिखते हैं।
 

Photo Credit: WABetaInfo

WABetaInfo ने एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.116 में पाया कि डूडल पिकर पहले से ज्यादा व्यवस्थित और विस्तृत होगा और यूज़र को स्टीकर्स और इमोज़ी के अलग-अलग सेक्शन मिलेंगे। जैसा कि आपको पहले भी बताया कि यह फीचर अभी ऐनेबल नहीं किया गया है लेकिन आने वाले समय में इसे ऐनेबल किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी पाया कि आर्काइव चैट्स के विकल्प को नीचे प्लेस किया गया है, कुछ समय पहले कहा जा रहा था कि इस विकल्प को मुख्य मेन्यू में जगह मिल सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Facebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.