WhatsApp में जल्द आ सकता है नया फ़ीचर, ऐप में ही देख सकेंगे यूट्यूब वीडियो

ख़बर है कि व्हाट्सऐप में एक नया फ़ीचर देखा गया है जिसके जरिए व्हाट्सऐप यूज़र ऐप में ही किसी यूट्यूब वीडियो लिंक को प्ले कर पाएंगे।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 जुलाई 2017 10:59 IST
ख़ास बातें
  • अभी यह फ़ीचर व्हाट्सऐप आईओएस बीटा ऐप के 2.17.40 वर्ज़न पर उपलब्ध है
  • इस फ़ीचर के आईफोन 6 और उससे ऊपर के वेरिएंट को सपोर्ट करने की उम्मीद है
  • वीडियो को पिक्चर-इन-पिक्चर या फुल स्क्रीन में देखा जा सकता है
फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप लगातार अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में नए फ़ीचर शामिल कर रही है। व्हाट्सऐप का इरादा ज़्यादा से ज़्यादा अपडेटेड और नए फ़ीचर के जरिए यूज़र अनुभव को बेहतर बनाने का है। हाल ही में व्हाट्सऐप ने हर क़िस्म की फाइल साझा करने व मीडियाा शेयरिंग बंडल के लिए अपडेट जारी किया था। अब ख़बर है कि व्हाट्सऐप में एक नया फ़ीचर देखा गया है जिसके जरिए व्हाट्सऐप यूज़र ऐप में ही किसी यूट्यूब वीडियो लिंक को प्ले कर पाएंगे। अभी व्हाट्सऐप इन-ऐप यूट्यूब वीडियो प्लैबैक सपोर्ट नहीं करता है।

डब्ल्यूएबीटाइन्फो ने व्हाट्सऐप के आईओएस बीटा ऐप के 2.17.40 वर्ज़न पर एक नए फ़ीचर को सबसे पहले देखा। ख़बर है कि व्हाट्सऐप आईओएस ऐप में नए यूट्यूब प्लेबैक फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है। नए फ़ीचर के साथ व्हाट्सऐप पर किसी चैट में भेजे गए यूट्यूब लिंक को उसी चैट विंडो में प्ले कर पाएंगे। यानी अब यूट्यूब ऐप में लिंक नहीं खोलना होगा। व्हाट्सऐप यूज़र विंडो को रीसाइज़ कर पाएंगे। इसके अलावा एक अलग फुल-स्क्रीन पर भी वीडियो खोलने का विकल्प होगा। और अगर यूज़र उसी चैट विंडो में दूसरे मैसेज देखना चाहते हैं तो स्क्रीन को साइड कर सकते हैं।

हालांकि, व्हाट्सऐप यूज़र द्वारा किसी और चैट या ऐप में स्विच करने पर यूट्यूब वीडियो प्लेबैक रुक जाएगा। यह फ़ीचर आईफोन 6 से ऊपर के सभी वेरिएंट को सपोर्ट करेगा। अभी यह नया फ़ीचर आईओएस व्हाट्सऐप बीटा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है और उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में यह फ़ीचर आम आईओएस यूज़र के लिए भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा अभी नए फ़ीचर के एंड्रॉयड और विंडोज़ फोन यूज़र के लिए आने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

उम्मीद है कि अगर व्हाट्सऐप के इस नए फ़ीचर की टेस्टिंग सफल रहती है तो यह जल्द सभी यूज़र के लिए उपलब्ध होगा। व्हाट्सऐप में आने वाले यूट्यूब लिंक को ऐप से बाहर जाकर देखना यूज़र अनुभव के लिहाज़ से बहुत अच्छा नहीं रहता है। इसलिए हमें भी नए इन-ऐप यूट्यूब प्लेबैक फ़ीचर के जल्द आने का इंतज़ार रहेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.