• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp के जरिए पैसे भेजने पर मिलेगा कैशबैश, नए फीचर्स पर चल रहा है तेज़ी से काम!

WhatsApp के जरिए पैसे भेजने पर मिलेगा कैशबैश, नए फीचर्स पर चल रहा है तेज़ी से काम!

इससे पहले Android के लिए WhatsApp Beta 2.21.20.2 में देखा गया था कि कंपनी एक नया ग्रुप आइकॉन एडिटर फीचर विकसित कर रही है।

WhatsApp के जरिए पैसे भेजने पर मिलेगा कैशबैश, नए फीचर्स पर चल रहा है तेज़ी से काम!

WhatsApp Payments के जरिए यूज़र्स ऐप के अंदर से ही अन्य कॉन्टेक्ट्स को पैसे भेज सकते हैं

ख़ास बातें
  • WhatsApp Payments फीचर के लिए ला सकता है कैशबैक सिस्टम
  • बीटा प्रोग्राम में देखी गई 10 रुपये कैशबैक तक की लिमिट
  • ग्रुप आइकॉन एडिटर और ग्रुप इंफो पेज के लिए नए डिज़ाइन पर भी चल रहा है काम
विज्ञापन
WhatsApp कथित तौर पर अपने पेमेंट फीचर की पहुंच बढ़ाने के लिए कैशबैक सिस्टम को लाने पर काम कर रहा है। इतना ही नहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि इंस्टेंट मैसेजिंग दिग्गज ग्रुप इंफो पेज को रीडिजाइन करने और ग्रुप के लिए आइकॉन बनाने जैसे फीचर्स को भी पेश करने की योजना बना रहा है। ये सभी फीचर्स कथित तौर पर फिलहाल विकसित किए जा रहे हैं, और अभी तक बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

WhatsApp फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इन नए फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट में मौजूद कैशबैक फीचर के स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि व्हाट्सऐप यूज़र्स को कैशबैक कमाने के मौके के बारे में सूचित करेगा। रिपोर्ट कहती है कि कमाए गए कैशबैक यूज़र के अकाउंट में 48 घंटे के अंदर ट्रांस्फर किया जाएगा। इसमें यह भी दावा किया गया है कि फिलहाल कैशबैक 10 रुपये तक सीमित है, लेकिन आधिकारिक रिलीज से पहले यह अमाउंट बदल सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, कैशबैक केवल भारत में UPI पेमेंट पर मिलेगा। यह स्पष्ट नहीं है कि किन यूज़र्स को यह कैशबैक मिलेगा, या कौन सी अन्य शर्तें लागू होंगी। यह फीचर Android के लिए WhatsApp Beta 2.21.20.3 में देखा गया है।

इससे पहले Android के लिए WhatsApp Beta 2.21.20.2 में देखा गया था कि कंपनी एक नया ग्रुप आइकॉन एडिटर फीचर विकसित कर रही है। यह यूज़र्स को ग्रुप के लिए एक आइकॉन बनाने का ऑप्शन देगा। यूज़र्स आइकॉन के बैकग्राउंड कलर भी चुन सकेंगे। क्योंकि यह फीचर फिलहाल विकसित किया जा रहा है, इसलिए इमोजी और स्टिकर लगाने जैसी सुविधाओं को अभी तक नहीं देखा गया है, लेकिन भविष्य में एडिटिंग ऑप्शन में इनके भी शामिल होने की संभावना है।

व्हाट्सऐप ग्रुप इंफो पेज को फिर से डिजाइन करने, चैट और कॉल बटन को फ्रंट और सेंटर में पेश करने पर भी काम कर रहा है। इस नए डिज़ाइन को iOS के लिए WhatsApp Beta 2.21.190.15 में देखा गया था। नया डिज़ाइन चैट, ऑडियो और वीडियो कॉल के लिए काफी बड़े बटन लेकर आएगा। यहां तक ​​कि ग्रुप के सभी एडमिन के लिए इनवाइट लिंक को आसानी से शेयर करने के लिए शेयर बटन को भी सामने रखा जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »