WhatsApp एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए आया कॉल वेटिंग फीचर, लेकिन...

WhatsApp Call Waiting Feature: Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक नए अपडेट को रोल आउट किया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2019 13:33 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Call Waiting Feature के बारे में जानें
  • दूसरी इनकमिंग कॉल आने पर कॉल स्क्रीन पर यूज़र को दिखेंगे नए विकल्प
  • WhatsApp पर आया फिंगरप्रिंट लॉक सपोर्ट भी

WhatsApp Call Waiting Feature: व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए आया नया फीचर

WhatsApp Call Waiting Feature: Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक नए अपडेट को रोल आउट किया है। व्हाट्सऐप के नए अपडेट के साथ यूज़र्स को कॉल वेटिंग फीचर मिलेगा। जैसा कि नाम से संकेत मिलता है कि जब यूज़र व्हाट्सऐप पर एक कॉल पर बात कर रहे होंगे तो उन्हें व्हाट्सऐप पर आने वाली दूसरी कॉल का अलर्ट मिलेगा। दूसरी इनकमिंग व्हाट्सऐप कॉल अब खुद-ब-खुद डिस्कनेक्ट होने के बजाय यूज़र को अलर्ट प्राप्त होने के साथ ही यूज़र को दो विकल्प भी दिखाई देंगे, पहला Decline और दूसरा End & Accept।  

WhatsApp का यह नया फीचर अब एंड्रॉयड और आईफोन दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। याद करा दें कि आईफोन के लिए पिछले माह इस फीचर को रोल आउट किया गया था। लेटेस्ट व्हाट्सऐप अपडेट के साथ मिलने वाला कॉल वेटिंग फीचर बीटा और स्टेबल एंड्रॉयड चैनल दोनों के लिए ही उपलब्ध है। गौर करने वाली बात यह है कि यह फीचर कॉल को होल्ड पर रखने के समान नहीं है, क्योंकि दो यूज़र्स एक साथ एक ही लाइन पर नहीं हो सकते हैं।
Advertisement
 

यह अब गूगल प्ले स्टोर के जरिए उपलब्ध है। चेंजलॉग में इस बात का भी जिक्र है कि अपडेट एन्हांस्ड ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग्स और फिंगरप्रिंट अनलॉक सपोर्ट के साथ आ रहा है। व्हाट्सऐप कॉल वेटिंग फीचर स्टेबल एंड्रॉयड ऐप के लिए वर्जन 2.19.352 में तो वहीं बीटा ऐप के वर्जन नंबर 2.19.357 और वर्जन 2.19.358 के लिए उपलब्ध है। अगर आपको अभी तक अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है तो आप ऐपीके मिरर पर जाकर भी स्टेबल बिल्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
 

कैसे काम करता है WhatsApp call waiting फीचर?

अपडेट से पहले, जब एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं को एक और व्हाट्सएप कॉल के बीच में एक व्हाट्सएप कॉल प्राप्त होता है, तो आने वाली कॉल स्वचालित रूप से काट दी गई थी और मौजूदा बातचीत समाप्त होने पर उन्हें एक मिस्ड कॉल अधिसूचना दिखाई देगी। लेकिन अपडेट के बाद, उपयोगकर्ता किसी अन्य व्यक्ति के साथ बात करते समय इनकमिंग कॉल चुन सकते हैं।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  WhatsApp पर आया कॉल वेटिंग फीचर, चैट स्क्रीन का भी बदला अंदाज

लेकिन अब अपडेट के बाद यूज़र इस बात का चुनाव कर सकते हैं कि उन्हें दूसरी इनकमिंग कॉल को उठाना है या फिर नहीं। जैसा कि हमने आपको बताया कि दूसरी इनकमिंग कॉल आने पर यूज़र को स्क्रीन पर दो विकल्प नज़र आएंगे, पहला Decline और दूसरा End & Accept। यदि आप Decline बटन पर क्लिक करते हैं तो आप अपनी पहली कॉल पर ही बात करते रह सकते हैं। लेकिन अगर आपने End & Accept पर क्लिक किया तो आपकी पहली कॉल डिस्कनेक्ट हो जाएगी, ऐसे में आप दूसरी कॉल पर बात कर पाएंगे।
Advertisement

कॉल वेटिंग के अलावा नए व्हाट्सऐप अपडेट के साथ अपडेटेड ग्रुप प्राइवेसी फीचर को भी रोल आउट किया जा रहा है। इसका मतलब अब यूज़र निर्णय ले पाएंगे कि कौन उन्हें व्हाट्सऐप कॉल पर एड कर सकता है। इसके लिए आपको सेटिंग्स मैन्यू में Account > Privacy > Groups में जाना होगा। नए स्टेबल और बीटा व्हाट्सऐप अपेडट के चेंजलॉग में इस बात का भी जिक्र है कि नया अपडेट फिंगरप्रिंट लॉक फीचर सपोर्ट के साथ आ रहा है। आप इस फीचर को सेटिंग्स > अकाउंट > प्राइवेसी > फिंगरप्रिंट लॉक में जाकर भी ऐनेबल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.