WhatsApp का बड़ा अपडेट: iPhone पर चलेंगे 2 अकाउंट, चैट ट्रांसफर आसान और AI से मिलेगा स्मार्ट रिप्लाई

WhatsApp ने कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनमें iPhone पर डुअल अकाउंट, आसान चैट ट्रांसफर और AI बेस्ड रिप्लाई शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 12:06 IST
ख़ास बातें
  • iPhone यूजर्स अब एक साथ दो WhatsApp अकाउंट चला पाएंगे
  • Android और iPhone के बीच चैट ट्रांसफर अब बेहद आसान हुआ
  • WhatsApp में AI रिप्लाई और फोटो एडिटिंग फीचर भी जोड़ा गया

WhatsApp के नए फीचर्स में iPhone डुअल अकाउंट और AI टूल्स शामिल

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp ने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स रोलआउट करने की घोषणा की है। ये अपडेट खासतौर पर उन परेशानियों को टारगेट करते हैं जिनका सामना यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे, जैसे स्टोरेज भर जाना और फोन बदलते समय चैट हिस्ट्री खोने का डर। इसके अलावा कंपनी ने ऐप को ज्यादा स्मार्ट और आसान बनाने के लिए AI आधारित टूल्स भी जोड़े हैं। WhatsApp के मुताबिक, इन नए फीचर्स का मकसद यूजर्स को अपने पर्सनल और प्रोफेशनल कम्युनिकेशन को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद देना है, साथ ही चैटिंग एक्सपीरियंस को ज्यादा स्मूद और इंटेलिजेंट बनाना है।

कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि ये फीचर्स धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेंगे और कुछ AI फीचर्स हर यूजर को तुरंत उपलब्ध नहीं होंगे। इनमें iPhone पर डुअल अकाउंट की सुविधा, Android से iPhone (और उल्टा) चैट ट्रांसफर आसान बनाना, स्टोरेज खाली करना आसान बनाना आदि शामिल हैं। नीचे इन्हें विस्तार से समझाया गया है।

iPhone पर अब दो WhatsApp अकाउंट

WhatsApp अब iPhone यूजर्स के लिए भी डुअल अकाउंट फीचर ला रहा है, जो पहले Android पर उपलब्ध था। इससे यूजर्स एक ही फोन में दो अलग-अलग अकाउंट चला पाएंगे, जैसे एक पर्सनल और दूसरा काम के लिए। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स को कन्फ्यूजन से बचाने के लिए प्रोफाइल फोटो नीचे टैब में दिखेगी, जिससे यह साफ रहेगा कि कौन सा अकाउंट एक्टिव है।

Android से iPhone (और उल्टा) चैट ट्रांसफर आसान

फोन बदलते समय चैट हिस्ट्री खोने की समस्या अब काफी हद तक खत्म हो जाएगी। WhatsApp ने अपने क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर फीचर को अपडेट किया है, जिससे अब iPhone से Android और Android से iPhone में पूरा चैट डेटा - जिसमें फोटो और वीडियो भी शामिल हैं - आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा। पहले यह सुविधा सिर्फ एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम के अंदर सीमित थी।

Advertisement

स्टोरेज खाली करना हुआ आसान

अब यूजर्स बिना पूरी चैट डिलीट किए बड़े फाइल्स को सीधे किसी खास चैट के अंदर से हटा सकते हैं। इसके लिए चैट के नाम पर टैप करके “Manage Storage” ऑप्शन में जाना होगा। इसके अलावा, यूजर्स सिर्फ मीडिया फाइल्स को भी डिलीट कर सकते हैं, जबकि टेक्स्ट मैसेज सुरक्षित रहेंगे।

AI Writing Help से स्मार्ट रिप्लाई

WhatsApp ने अपने AI Writing Help फीचर को भी अपग्रेड किया है। अब ऐप बातचीत के कॉन्टेक्स्ट के आधार पर रिप्लाई सजेस्ट कर सकता है, जिससे यूजर्स को सही जवाब लिखने में मदद मिलेगी। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह फीचर यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए काम करेगा और चैट्स सुरक्षित रहेंगी।

Advertisement

Meta AI से फोटो एडिटिंग

अब यूजर्स फोटो भेजने से पहले सीधे WhatsApp के अंदर ही Meta AI की मदद से एडिट कर सकते हैं। इसमें बैकग्राउंड बदलना, अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना या फोटो पर क्रिएटिव स्टाइल लगाना शामिल है। हालांकि, कंपनी के अनुसार यह फीचर फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा और धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा।

Advertisement

टाइप करते समय मिलेंगे स्टिकर सुझाव

WhatsApp अब इमोजी टाइप करते समय अपने आप स्टिकर सजेस्ट करेगा। यूजर्स एक टैप में इमोजी को स्टिकर से रिप्लेस कर सकते हैं, जिससे चैटिंग ज्यादा एक्सप्रेसिव हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर यूजर्स को अपनी फीलिंग्स बेहतर तरीके से दिखाने में मदद करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.