WhatsApp ने पेश किए नए फीचर्स, आपकी सेल्‍फी बनेगी स्‍टीकर, इफेक्‍ट्स लगाकर खींच पाएंगे फोटोज

वॉट्सऐप पर एक बार फ‍िर से कई सारे नए फीचर्स आ गए हैं। यूजर्स को अब ऐप में नए कैमरा इफेक्‍ट्स मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 13:17 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप पर आ गए कई नए फीचर्स
  • यूजर्स को अब ऐप में नए कैमरा इफेक्‍ट्स मिलेंगे
  • कस्‍टमाइज सेल्‍फी स्‍टीकर्स का ऑप्‍शन होगा

यूजर करीब 30 बैकग्राउंड्स, फ‍िल्‍टर्स और इफेक्‍ट्स की मदद से अपने इमेज और वीडियोज को बेहतर बना पाएंगे।

WhatsApp New Features 2025 : वॉट्सऐप पर एक बार फ‍िर से कई सारे नए फीचर्स आ गए हैं। यूजर्स को अब ऐप में नए कैमरा इफेक्‍ट्स मिलेंगे। कस्‍टमाइज सेल्‍फी स्‍टीकर्स का ऑप्‍शन होगा। स्‍टीकर पैक्‍स को शेयर करना और ज्‍यादा आसान हो जाएगा और किसी मैसेज पर रिएक्‍शन देना भी पहले के मुकाबले फास्‍ट और ईजी होगा। मेटा के मालिकाना हक वाला वॉट्सऐप अपने ऐप में नई सुविधाओं को इंटीग्रेट कर रहा है। 2025 की शुरुआत में ही उसके नए फीचर्स देकर जता दिया है कि पूरे साल लोगों को वॉट्सऐप पर नई सुविधाएं दी जाएंगी। 

नए फीचर्स में सबसे खास है कैमरा इफेक्‍ट्स। पिछले साल वॉट्सऐप ने वीडियो कॉल इफेक्‍ट्स पेश किए थे। इसकी मदद से लोग वीडियो कॉल के दौरान अपने पीछे का बैकग्राउंड चेंज कर पाते हैं। यह फीचर लोगों को काफी पसंद आया था,‍ जिसके बाद अब फोटोज और वीडियो शेयर्ड में भी इफेक्‍ट्स को जोड़ा गया है। यह कुछ हद तक इंस्‍टाग्राम में मिलने वाले इफेक्‍ट्स से प्रेरित लगते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर करीब 30 बैकग्राउंड्स, फ‍िल्‍टर्स और इफेक्‍ट्स की मदद से अपने इमेज और वीडियोज को बेहतर बना पाएंगे। 
Advertisement
 

सेल्‍फी बन जाएगी स्‍टीकर 

वॉट्सऐप यूजर अब अपनी सेल्‍फी को स्‍टीकर में बदल पाएंगे। इसके लिए “Create Sticker” ऑप्‍शन पर क्लिक करना है। इसके बाद ली गई सेल्‍फी अपने आप स्‍टीकर में बदल जाती है, जिसे चैट के दौरान इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 
 

मैसेज पर दें फौरन रिप्‍लाई

लोग एक-दूसरे के मैसेजों का रिप्‍लाई करने के लिए बड़ी संख्‍या में इमोजी का यूज करते हैं। यह रिएक्‍शन अब और ज्‍यादा क्विक हो गया है। जिस मैसेज पर रिएक्‍ट करना है, उस पर डबल टैप करने या लॉन्‍ग प्रेस करने पर इमोजी सामने आ जाती हैं। इससे मैसेज पर रिएक्‍ट करना आसान और क्विक हो जाता है। इसी तरह से अब चैट पर जाकर ही स्‍टीकर पैक को एक-दूसरे के साथ शेयर किया जा सकता है। 

गैजेट्स360 हिंदी ने इन नए फीचर्स को देखना चाहा। हमें एंड्रायड डिवाइस में कई फीचर मिल गए। इनमें क्विर रिएक्‍शन, कैमरा इफेक्‍ट्स और चैट में स्‍टीकर पैक्‍स शामिल हैं। अगर आप भी इन्‍हें इस्‍तेमाल करना चाहते हैं तो अपने ऐप को प्‍ले-स्‍टोर की मदद से अपडेट कर लें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  4. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  5. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  6. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  7. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  8. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  9. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  10. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.