• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Whatsapp Multiple Account feature: एक डिवाइस में चला सकेंगे कई Whatsapp, आ रहा नया फीचर!

Whatsapp Multiple Account feature: एक डिवाइस में चला सकेंगे कई Whatsapp, आ रहा नया फीचर!

WhatsApp Business में इस फीचर को फिलहाल स्पॉट किया गया है।

Whatsapp Multiple Account feature: एक डिवाइस में चला सकेंगे कई Whatsapp, आ रहा नया फीचर!

Whatsapp कंपेनियन मोड पहले ही ला चुकी है जिसमें एक व्हाट्सऐप अकाउंट को अलग-अलग कई डिवाइसेस पर चलाया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • कहा गया है कि यह फीचर प्लेटफॉर्म पर साल के अंत तक रोल आउट किया जा सकता है
  • WhatsApp मल्टी अकाउंट फीचर के लिए एक मेन्यु पर काम कर रही है
  • Whatsapp कंपेनियन मोड पहले ही ला चुकी है
विज्ञापन
WhatsApp में जल्द ही मल्टीपल अकाउंट फीचर जुड़ने जा रहा है। यह ऐसा फीचर होगा जिससे एक ही डिवाइस पर यूजर कई वॉट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल कर सकेंगे। Whatsapp कंपेनियन मोड पहले ही ला चुकी है जिसमें एक व्हाट्सऐप अकाउंट को अलग-अलग कई डिवाइसेस पर चलाया जा सकता है। अब एक ही डिवाइस पर अलग-अलग वॉट्सऐप अकाउंट भी चलाए जा सकेंगे। कथित तौर पर कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है। 

WhatsApp के नए डेवलपमेंट के बारे में जानकारी जुटाने वाले ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म WABetaInfo ने एक पोस्ट में खुलासा करते हुए कहा है कि WhatsApp Business के बीटा Android 2.23.13.5 अपग्रेड में मल्टीपल अकाउंट फीचर देखा गया है। यह फीचर WhatsApp Messenger ऐप के साथ भी कम्पैटिबल बताया गया है। कहा गया है कि यह फीचर प्लेटफॉर्म पर साल के अंत तक रोल आउट किया जा सकता है। 

WhatsApp मल्टी अकाउंट फीचर के लिए एक मेन्यु पर काम कर रही है। इस मेन्यु से सुविधा दी जाएगी कि यूजर जिस वॉट्सऐप अकाउंट को इस्तेमाल करना चाहता है, उसे यहीं से स्विच कर सकेगा। पहली बार जब कोई नया अकाउंट बनाया जाएगा तो यह डिवाइस में सेव हो जाएगा, जब तक कि यूजर इसे लॉगआउट न कर दे। उसके बाद दूसरे अकाउंट भी डिवाइस पर जोड़े जा सकेंगे। यह कुछ ऐसा ही है, जैसा कि Instagram में भी यूजर कर सकता है। कहा यह भी गया है कि फीचर के आ जाने के बाद सिंगल ऐप में ही यूजर पर्सनल और प्रोफेशनल चैट्स को अलग अलग मैनेज कर सकेगा। 

WhatsApp Business में इस फीचर को फिलहाल स्पॉट किया गया है। यह डेवलेपमेंट फेज में है। रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि यह खासतौर पर बिजनेस अकाउंट के लिए ही आएगा। यहां पर यह अनुमान ही लगाया जा सकता है कि यह आने वाले समय में सबके लिए उपलब्ध होगा। Whatsapp जब नए फीचर लाता है तो यह ट्रेंड रहता है कि अगर पहले यह एंड्रॉयड पर आता है, तो उसके बाद iOS पर भी आता है। इसी तरह जब यह iOS पर आता है तो उसके बाद एंड्रॉयड पर भी आता है। इस बार ऐप इसे एंड्रॉयड के लिए टेस्ट कर रही है, उम्मीद है कि एंड्रॉयड पर रोल आउट के बाद यह iOS के लिए भी रिलीज किया जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »