WhatsApp में आएगा नया चैट प्राइवेसी फीचर, अब चैट्स न सेव होंगी, न एक्सपोर्ट!

रिपोर्ट बताती है कि यह नया प्राइवेसी फीचर उन यूजर्स के लिए है जो अपनी चैट्स को सेव, शेयर या आर्काइव नहीं होने देना चाहते।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2025 21:03 IST
ख़ास बातें
  • यह सेटिंग किसी भी इंडिविजुअल या ग्रुप चैट में एक्टिव की जा सकेगी
  • इसके बाद उस चैट की मीडिया फाइल्स डिवाइस की गैलरी में सेव नहीं होंगी
  • चैट का एक्सपोर्ट ऑप्शन पूरी तरह ब्लॉक कर दिया जाएगा

Photo Credit: Reuters

WhatsApp ने iOS के लिए बीटा वर्जन 25.10.10.70 TestFlight प्रोग्राम के तहत रिलीज किया है, जिसमें एक नया ए़डवांस चैट प्राइवेसी फीचर डेवेलप किया जा रहा है। एक व्हाट्सऐप फीचर्स ट्रैकर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सेटिंग किसी भी इंडिविजुअल या ग्रुप चैट में एक्टिव की जा सकेगी, जिसके बाद उस चैट की मीडिया फाइल्स डिवाइस की गैलरी में सेव नहीं होंगी और चैट का एक्सपोर्ट ऑप्शन पूरी तरह ब्लॉक कर दिया जाएगा। 

WABetaInfo ने इस फीचर को iOS के लिए Android के लेटेस्ट बीटा वर्जन में देखा है। यह फीचर iOS यूजर्स को जल्द उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि पब्लिक रोलआउट की कोई तारीख अभी तय नहीं है। यह सेटिंग पूरी तरह ऑप्शनल होगी और हर चैट के लिए अलग से ऑन/ऑफ की जा सकेगी। जैसे ही कोई यूजर सेटिंग बदलेगा, एक ऑटोमेटेड नोटिफिकेशन सभी चैट में भेजा जाएगा ताकि बदलाव की जानकारी सभी को मिल सके।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि यह नया प्राइवेसी फीचर उन यूजर्स के लिए है जो अपनी चैट्स को सेव, शेयर या आर्काइव नहीं होने देना चाहते। इसके एक्टिव होने पर कोई भी मीडिया फाइल (फोटो, वीडियो वगैरह) गैलरी में नहीं जाएगी। साथ ही पूरी चैट को किसी भी फॉर्मेट में बाहर एक्सपोर्ट करने का ऑप्शन भी नहीं रहेगा। यह नियम चैट्स में Meta AI इंटरैक्शन पर भी लागू होगा, जो इस मोड में पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

हालांकि WhatsApp यह सुविधा दे रहा है कि कोई भी इंडिविजुअल मेसेज फॉरवर्ड किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, फीचर का उद्देश्य ये नहीं है कि हर मेसेज को लॉक किया जाए, बल्कि यह रोकना है कि कोई यूजर पूरी चैट को एकसाथ कहीं और ट्रांसफर कर पाए। इसी कारण WhatsApp ने स्क्रीनशॉट डिटेक्शन जैसी लिमिटिंग सेटिंग लागू करने से इंकार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर अभी डेवेलपमेंट फेज में है और फाइनल रिलीज से पहले इसमें और बदलाव किए जा सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp iOS, WhatsApp iOS Beta
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  6. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.