WhatsApp , Instagram और Facebook डाउन, यूजर्स ने की शिकायत...

WhatsApp (व्हाट्सएप), Instagram (इंस्टाग्राम) और Facebook (फेसबुक) दुनियाभर में 4 अक्टूबर को शाम 9 बजे के बाद डाउन हो गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2021 22:04 IST

WhatsApp (व्हाट्सएप), Instagram (इंस्टाग्राम) और Facebook (फेसबुक) दुनियाभर में 4 अक्टूबर को शाम 9 बजे के बाद डाउन हो गया।

WhatsApp (व्हाट्सएप), Instagram (इंस्टाग्राम) और Facebook (फेसबुक) दुनियाभर में 4 अक्टूबर को शाम 9 बजे के बाद डाउन हो गया। कई यूजर्स ने इसकी शिकायत ट्टिटर पर भी की है। वेब और स्मार्टफोन दोनों पर ही व्हाट्सएप नहीं चल रहा है। फेसबुक ने अपनी वेबसाइट पर इसके लिए एक मैसेज लिखकर यूजर्स से इस असुविधा के लिए माफी भी मांगी है। हम इस पर काम कर रहे है और जितनी जल्‍द संभव हो सकेगा, इसे दुरुस्‍त कर देंगे।

Instagram ने भी ट्विटर पर लोगों को सर्विस डाउन का मैसेज दिया है। इसमें कहा गया है कि फ्रेंड्स थोड़ा दिक्कत से जूझ रहे हैं। हमें पता है कि आपको हमारा प्लेटफॉर्म यूज करने में थोड़ी समस्या हो रही है। हमारे साथ बने रहें, हम इसको फिक्स करने पर काम कर रहे हैं।     

कई यूजर्स ने इसको लेकर Twitter पर शिकायत भी की है। वेब सर्विस को ट्रैक करने वाली वेबसाइट downdetector.com पर यूजर्स द्वारा की जा रही शिकायतों में अचानक से ग्रोथ देखने को मिली है। व्हाट्सएप आउटेज की 18 हजार से ज्यादा रिपोर्ट वेबसाइट पर 9 बजे के बाद महज 10 मिनट में दर्ज की गई है।  

कई यूजर्स ने ट्विटर पर कई मैसेज पोस्‍ट किए हैं जिसमें कहा गया है कि इन लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग और कम्‍युनिकेशन प्लेटफॉर्म्‍स को वे भारतीय समयनुसार रात 9 बजे के बाद से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। फेसबुक के स्‍वामित्‍व वाली यह तीनों ऐप्स भारत में मैसेजिंग, फोटो शेयरिंग और सोशल नेटवर्किंग के लिए काफी लोकप्रिय हैं।     
Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है जब फेबसुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम ऐप्स डाउन हुई हैं। इससे पहले भी ये ऐप्स कई बार डाउन हुई हैं, जिसकी शिकायत लोगों ने ट्टिटर पर की थी। ट्टिटर पर व्हाट्सएप डाउन, और फेसबुक डाउन का हैशटैग ट्रेंड भी करने लगा था।  
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook down, Whatsapp down, Instagram down

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.