Instagram, Facebook Down: भारत में चलना बंद हुआ इंस्टाग्राम, फेसबुक; X पर आई Memes की बाढ़

Facebook, Instagram Down: Downdetector पर मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे अचानक Facebook और Instagram के डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज होने लगी और करीब 9 बजे तक यह संख्या Facebook के लिए 25,000 और Instagram के लिए 30,000 के पार हो गई थी।

Instagram, Facebook Down: भारत में चलना बंद हुआ इंस्टाग्राम, फेसबुक; X पर आई Memes की बाढ़

Photo Credit: Reuters

सर्वर आउटेज की समस्या मंगलवार, 5 मार्च की रात 8:30 बजे से रिपोर्ट होना शुरू हुई

ख़ास बातें
  • मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे Downdetector पर रिपोर्ट होना शुरू हुई आउटेज
  • Instagram और Facebook दोनों के सर्वर पर पड़ा असर
  • X (पहले ट्विटर) पर समस्या को लेकर मीम्स की बाढ़ देखने को मिल रही है
विज्ञापन
Facebook, Instagram Down: मेटा (Meta) के मालिकाना हक वाले पॉपुलर सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम मंगलवार की रात को अचानक सर्वर की समस्या से झूझने लगे। शाम करीब 8:30 बजे यूजर्स ने डाउनडिटेक्‍टर (downdetector) पर इस समस्या को रिपोर्ट करना शुरू किया और देखते ही देखते 30 हजार से ज्यादा यूजर्स इसमें शामिल हो गए। इतना ही नहीं, खबर लिखते समय तक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X भी Facebook और Instagram के डाउन होने के पोस्ट से भर गया।

Downdetector पर मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे अचानक Facebook और Instagram के डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज होने लगी और करीब 9 बजे तक यह संख्या Facebook के लिए 25,000 और Instagram के लिए 30,000 के पार हो गई थी। खबर लिखते समय तक भी लोग लगातार डाउनडिटेक्टर पर इस समस्या को रिपोर्ट कर रहे थे। समस्या भारत में भी रिपोर्ट की गई है।

जहां एक ओर Instagram पर समस्या पूरी तरह से सर्वर से जुड़ी प्रतीत होती है, Facebook पर यूजर्स को लॉग-इन में समस्या आई। यूजर्स के अनुसार, वे अचानक फेसबुक से लॉगआउट हो गए और वापस लॉग-इन करते समय उन्हें पासवर्ड गलत होने का एरर दिखाई दिया। समान समस्या Gadgets 360 के कुछ सदस्यों को भी आई।
 
Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, X पर भी यूजर्स ने Facebook और Instagram के डाउन होने की शिकायत की। हालांकि, यहां शिकायत से ज्यादा इस समस्या को लेकर मीम दिखाई दिए। यूजर्स ने इस समस्या को लेकर तरह-तरह के मीम्स पोस्ट किए। इन्हें आप नीचे देख सकते हैं।
 
 
 
 
 
 

खबर लिखते समय तक Meta ने इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था। Gadgets 360 के कुछ सदस्यों के लिए भी खबर लिखते समय तक फेसबुक और इंस्टाग्राम, दोनों प्लेटफॉर्म पर सर्वर आउटेज की समस्या थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »