WhatsApp के इस फीचर से खत्म हो गई नए ग्रुप मेंबर्स की सबसे बड़ी टेंशन!

WhatsApp ने Group Message History फीचर रोलआउट शुरू किया है। अब ग्रुप में जुड़े नए मेंबर को 25 से 100 तक हालिया मैसेज सीधे भेजे जा सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 फरवरी 2026 11:18 IST
ख़ास बातें
  • नए मेंबर को 100 तक हालिया मैसेज
  • एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड रहेगा फीचर
  • एडमिन के पास सेटिंग कंट्रोल का ऑप्शन

WhatsApp ग्रुप का Message History फीचर Android के लिए हुआ लाइव

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए नया फीचर पेश किया है, जिससे नए मेंबर को बातचीत समझने में आसानी होगी। कंपनी ने Group Message History फीचर की घोषणा की है। इसके तहत जब किसी नए यूजर को ग्रुप में जोड़ा जाएगा, तो एडमिन या मेंबर हाल के मैसेज उसे भेज सकेंगे, ताकि वह तुरंत बातचीत का संदर्भ समझ सके। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ काम करेगा और पर्सनल मैसेज की तरह ही सुरक्षित रहेगा।

WhatsApp के अनुसार, नए मेंबर को 25 से लेकर अधिकतम 100 रीसेंट मैसेज तक भेजे जा सकेंगे। इससे नए यूजर को पूरे पुराने चैट स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी और वह सीधे जरूरी बातचीत देख सकेगा। कंपनी का कहना है कि इससे स्क्रीनशॉट या अलग से मैसेज फॉरवर्ड करने की जरूरत कम होगी और ग्रुप कन्वर्सेशन ज्यादा सुविधाजनक बनेगी।

मैसेज हिस्ट्री भेजना एक मैन्युअल एक्शन होगा। यानी जब कोई नया मेंबर जुड़ेगा, तो ऑप्शन दिखाई देगा और एडमिन या सदस्य तय कर सकेंगे कि मैसेज भेजना है या नहीं। ग्रुप एडमिन के पास यह सेटिंग बंद करने का भी ऑप्शन होगा, हालांकि एडमिन खुद हमेशा मैसेज हिस्ट्री शेयर कर सकेंगे।

ट्रांसपेरेंसी के लिए जब भी मैसेज हिस्ट्री भेजी जाएगी, तो ग्रुप के सभी मेंबर को इसकी सूचना मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, हिस्ट्री मैसेज पर साफ टाइमस्टैम्प और सेंडर की जानकारी दिखाई देगी और यह सामान्य मैसेज से अलग विजुअल रूप में दिखेगा। WhatsApp ने बताया कि Group Message History फीचर को धीरे धीरे रोलआउट किया जा रहा है और जल्द ही ज्यादा यूजर्स तक पहुंचेगा।

इससे अलग बता दें कि WhatsApp Web पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर का रोलआउट शुरू हो चुका है। कुछ यूजर्स को अब चैट विंडो में Voice और Video कॉल बटन दिखाई देने लगे हैं। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में बताया जा रहा है, ताकि इसे बग फ्री बनाया जा सके। शुरुआती तौर पर यूजर्स सिर्फ इंडिविजुअल चैट्स से ही कॉल शुरू कर पाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.