WhatsApp एंड्रॉयड ऐप पर मिली व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े एक अहम फीचर की झलक

WhatsApp के एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जल्द आ सकता है यह काम का फीचर, जानें इसके बारे मेें।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 28 फरवरी 2019 17:38 IST
ख़ास बातें
  • ग्रुप इनविटेशन फीचर फिलहाल शुरुआती स्टेज में है
  • यह फीचर व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा टेस्टर के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं
  • ग्रुप ऑपशन में यूज़र तीन विकल्प में से एक को चुन पाएंगे

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप पर मिली व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े एक अहम फीचर की झलक

Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने एंड्रॉयड यूजर्स की सहूलियत के लिए जल्द एक नए और काम के फीचर को ऐप में जोड़ सकता है। खबर सामने आ रही है कि व्हाट्सऐप अपने एंड्रॉयड ऐप के लिए ग्रुप इनविटेशन कंट्रोल फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूज़र इस बात का निर्णय खुद ले सकेंगे कि वह किस ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं और किस ग्रुप में नहीं। यूज़र को बिना उनकी अनुमति के किसी भी ग्रुप में एड नहीं किया जा सकेगा।

WABetaInfo पर इस फीचर को स्पॉट किया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp का यह नया फीचर तीन लेवल कंट्रोल प्रदान करता है। फिलहाल यह फीचर डिसेबल है लेकिन उम्मीद है कि बग आदि फिक्स होने के बाद इस फीचर को जल्द WhatsApp में जोड़ दिया जाएगा।
 

Photo Credit: WABetaInfo


ग्रुप इनविटेशन कंट्रोल फीचर को व्हाट्सऐप बीटा अपडेट (वर्जन 2.19.55) पर स्पॉट किया गया है। WhatsApp का यह फीचर फिलहाल शुरुआती स्टेज में है, यही वजह है कि व्हाट्सऐप बीटा प्रोग्राम (एंड्रॉयड) के सभी मेंबर्स के लिए यह फीचर अभी उपलब्ध नहीं है। खबर लिखे जाने तक ग्रुप इनविटेशन कंट्रोल फीचर व्हाट्सऐप बीटा (एंड्रॉयड) पर दिख नहीं रहा था। बता दें कि वर्जन नंबर 2.19.55 और वर्जन 2.19.56 दो अलग-अलग बिल्ड में नए फीचर को चेक किया गया था। 

अभी यह बात सामने नहीं आई है कि यह फीचर आखिर कब तक बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध होगा। ना ही इस बात की कोई जानकारी मिली है कि इसके स्टेबल अपडेट को कब तक जारी किया जाएगा। ग्रुप इनविटेशन फीचर को ऐसे एक्सेस किया जा सकता है- व्हाट्सऐप एंड्रॉयड क्लाइंट: Settings > Account > Privacy > Groups, WABetaInfo। 'ग्रुप' सब-सेक्शन में तीन विकल्प दिख रहे हैं- एवरीवन, मॉय कॉन्टेक्ट और Nobody।

एवरीवन विकल्प में कोई भी यूजर को ग्रुप में जोड़ सकेगा। मॉय कॉन्टेक्ट विकल्प सेट होने पर यूजर को वहीं लोग ग्रुप में जोड़ पाएंगे जो उनकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल होंगे। नोबड़ी विकल्प सेट होने पर यूजर को पहले इनविटेशन प्राप्त होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  2. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  3. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  4. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  3. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  4. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  7. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  8. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  9. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  10. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.