WhatsApp का कोरोनावायरस फेक न्यूज़ से लड़ने का तरीका आया काम

फॉरवर्ड मैसेज की सीमा को कम करने के लिए एक WhatsApp अपडेट जारी किया गया था, जिसके बाद से यूज़र्स उन मैसेज को फॉरवर्ड नहीं कर पाते हैं, जिन्हें एक समय में एक व्यक्ति को पहले पांच बार या उससे अधिक बार भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2020 11:06 IST
ख़ास बातें
  • बार बार भेजे जाने वाले मैसेज को फॉरवर्ड नहीं करने देता WhatsApp
  • कोरोनावायरस महामारी के दौरान गलत सूचना पर लगाम लगाना है मकसद
  • व्हाट्सऐप का दावा कि इस अपडेट के बाद फॉरवर्ड मैसेज में 70 प्रतिशत की कमी

WhatsApp ने कोरोनावायरस महामारी पर गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए फॉरवर्ड मैसेज को सीमित किया है

WhatsApp चल रही कोरोनावायरस महामारी के दौरान गलत सूचना के प्रसार को कम करने के हरसंभव तरीके अपना रहा है। जब से लोगों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए घर पर रहना शुरू किया है, तब से व्हाट्सऐप समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर गलत और नकली समाचार वाले मैसेजों के वायरल होने की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इस समस्या को खत्म करने के लिए फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सर्विस ने बहुत बार फॉरवर्ड या अक्सर फॉरवर्ड होने वाले मैसेज पर प्रतिबंध लगा दिया है और अब ऐसा लगता है कि कंपनी का फैसला काम कर रहा है। WhatsApp का दावा है कि अत्यधिक फॉरवर्ड मैसेजों की संख्या में 70 प्रतिशत की कमी आई है।

हालांकि फॉरवर्ड मैसेजों में आने वाली इस कमी को सीधे गलत सूचना के प्रसार का रुकना नहीं माना जा सकता है, लेकिन इसे फिलहाल के लिए सही दिशा में एक कदम माना जा सकता है।

फॉरवर्ड मैसेज की सीमा कम करने के लिए व्हाट्सऐप ने इस महीने की शुरुआत में एक अपडेट जारी किया था। इस अपडेट के बाद से यूज़र्स उन मैसेज को फॉरवर्ड नहीं कर पाते हैं, जिन्हें एक समय में एक व्यक्ति को पहले पांच बार या उससे अधिक बार भेजा जा चुका है। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन मैसेज को फॉरवर्ड करने में रोक है, लेकिन इन मैसेज को अभी भी यूज़र्स टेक्स्ट में कॉपी पेस्ट कर अपने कॉन्टेक्ट्स को भेज सकते हैं। भले ही यूज़र्स के पास अन्य विकल्प उपलब्ध हों, लेकिन इस सीमा के लागू होने के बाद 70 प्रतिशत की कमी आना निश्चित तौर पर सफलता है।

एक पिछला अपडेट अत्यधिक फॉरवर्ड होने वाले मैसेज को एक साथ पांच कॉन्टेक्ट तक सीमित करता है। इसके कारण उस समय विश्व स्तर पर मैसेज फॉरवर्ड करने की संख्या में 25 प्रतिशत की कमी आई।
Advertisement

कोरोनावायरस महामारी के समय में गलत सूचना के प्रसार पर रोक लगाना बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर जब संचार का प्राथमिक तरीका मैसेज और कॉलिंग बन गया है। WhatsApp का इस्तेमाल संचार और सूचना साझा करने के लिए बड़ी संख्या में होता है। इस समय दुनिया भर में व्हाट्सऐप के करोड़ो यूज़र्स हैं और ऐसे संवेदनशील समय में कंपनी द्वारा उठाया यह कदम महत्वपूर्ण है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.