व्हाट्सऐप ने विंडोज फोन यूजर के लिए शुरू किए पीडीएफ शेयरिंग और वीडियो ट्रिमिंग फीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मार्च 2016 13:54 IST
व्हाट्सऐप भले ही विंडोज फोन के कुछ पुरान वेरिएंट फोन से अपनी इंस्टेंट मासेजिंग सर्विस खत्म कर रहा हो लेकिन कंपनी पूरी तरह से माइक्रोसॉफ्ट के इस मोबाइल प्लेटफॉर्म से अपनी सर्विस खत्म नहीं कर रही। अब फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने विंडोज फोन व्हाट्सऐप यूजर के लिए अपने अपडेटेड वर्जन में कुछ नए फीचर शामिल किये हैं।

व्हाट्सऐप का लेटेस्ट अपडेटेज वर्जन 2.12.344 है। दूसरे फीचर के साथ व्हाट्सऐप के इस अपडेटेड वर्जन से यूजर किसी वीडियो को शेयर करने से पहले ट्रिम कर सकते हैं। इसके अलावा अब विंडोज व्हाट्सऐप यूजर भी एंड्रॉयड व्हाट्सऐप यूजर की तरह डॉक्यूमेंट फाइल शेयर कर पाएंगे।

व्हाट्सऐप वीडियो ट्रिमिंग का फीचर भी उन फीचर में शामिल है जिन्हें व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने ऐप में शामिल किया था। एक ताजा अपडेट के जरिये यूजर एक वीडियो फाइल का साइज़ कंप्रेस कर सकते हैं। इन दो फीचर के जरिये व्हाट्सऐप यूजर को अब किसी वीडियो फाइल शेयर करने पर पहले से ज्यादा अच्छा अनुभव मिलता है।

इसके अलावा, अब व्हाट्सऐप पर विंडोज फोन यूजर अपने दोस्तों के साथ डॉक्यूमेंट भी शेयर कर सकेंगे। लेकिन फिलहाल यह शेयरिंग सिर्फ पीडीएफ फाइल फॉरमेट में ही की जा सकती है। हाल ही में व्हाट्सऐप ने बताया था कि आने वाले दिनों में व्हाट्सऐप से दूसरे डॉक्यूमेंट फाइल टाइप भी साझा किये जा सकेंगे।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सऐप का यह अपडेटेड वर्जन विंडोज फोन 7.8 यूजर के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इस साल के अंत तक इन विंडोज फोन यूजर को या तो नया फोन या फिर व्हाट्सऐप विकल्प तलाशना होगा। पिछले महीने ही व्हाट्सऐप ने घोषणा की थी कि 2016 के आखिर तक कंपनी विंडोज 7.8, सिम्बियन और ब्लैकबेरी ओएस से अपना सपोर्ट खत्म कर लेगी
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Microsoft, WhatsApp, Windows Phone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.