WhatsApp एंड्रॉयड ऐप का मीडिया सेक्शन अब नए अवतार में, जुड़े कई नए फीचर्स

WhatsApp इन दिनों एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जनवरी 2019 12:07 IST
ख़ास बातें
  • बीटा वर्जन 2.19.18 में देखने को मिला नया मीडिया मेन्यू
  • मीडिया मेन्यू को सरल बनाने की तैयारी में WhatsApp
  • एंड्रॉयड बीटा बिल्ड में मिली 21 नए इमोजी डिजाइन की झलक

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप का मीडिया सेक्शन अब नए अवतार में, जुड़े कई नए फीचर्स

Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक बार फिर यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाने की तैयारी में है। कंपनी इन दिनों एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है। यूजर्स को ग्रुप और इंडीविजुअल चैट के बीच शेयर 'मीडिया' सेक्शन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। खबर में मौजूद तस्वीर में शो इन चैट, ग्रुप आइकन, वॉलपेपर, रोटेट समेत कई फीचर्स दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा बिल्ड में 21 नए इमोजी डिजाइन की झलक देखने को मिली थी।

व्हाट्सऐप बीटा बिल्ड ट्रैकर WABetaInfo ने स्पॉट किया कि कंपनी शेयर 'मीडिया' ऑप्शन को सरल बनाने की तैयारी कर रही है। जल्द यूजर को ग्रुप और इंडीविजुअल चैट के मीडिया सेक्शन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने यूजर्स के लिए ग्रुप कॉल शॉर्टकट विकल्प के स्टेबल बिल्ड को जारी किया था।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर भी कर सकते हैं मैसेज शेड्यूल, यह है तरीका

पिछले वर्जन में 'रोटेट लेफ्ट' और 'रोटेट राइट' के बजाय अब तस्वीर में केवल 'रोटेट' विकल्प नजर आ रहा है। नए अपडेट के बाद फोटो को दाहिनी और बायीं तरफ रोटेट करने के लिए 'रोटेट' पर कई बार टैप करना होगा। अभी WhatsApp वर्जन में 'सेट प्रोफाइल पिक्चर', 'सेट ग्रुप आइकन' और 'यूज़ एज़ वॉलपेपर' जैसे अलग-अलग विकल्प नजर आते हैं।
 

Whatsapp Update: व्हाट्सऐप वेब को मिला यह अहम अपडेट

Advertisement
Photo Credit: WABetaInfo

लेकिन सेटिंग्स मेन्यू को सरल बनाने के लिए नए वर्जन में केवल 'Set as' विकल्प ही दिया जाएगा। इस विकल्प में आपको मॉय प्रोफाइल फोटो, ग्रुप आइकन और वॉलपेपर जैसे ऑप्शन मिल जाएंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वेबसाइट WABetaInfo ने सबसे पहले नए बदलाव को स्पॉट किया है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर किसी कॉन्टेक्ट से प्रोफाइल पिक्चर छिपाने का यह है रामबाण तरीका
Advertisement

हमें भी यह बदलाव WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.18 बिल्ड (एपीके लिंक) और इसके बाद वर्जन 2.19.21 (एपीके लिंक) में भी देखने को मिले थे। बता दें कि, एंड्रॉयड बीटा के वर्जन 2.19.21 में 21 नए इमोजी भी देखने को मिले हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.