मोबाइल नेटवर्क ना होने पर भी इन ऐप से आप कर सकते हैं वॉयस कॉल

आज हम अपने लेख के माध्यम आपको ऐसे ऐप्स के बारे में जानकारी मुहैया कराएंगे जिनकी मदद से आप मोबाइल में नेटवर्क ना होने की स्थिति में भी वॉयस कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 11 जुलाई 2019 18:14 IST
ख़ास बातें
  • ट्रू कॉलर ऐप से भी कर सकते हैं वॉयस कॉल
  • मोबाइल में नेटवर्क ना होने पर भी वॉयस कॉल करना संभव
  • WhatsApp से सिर्फ चैट ही नहीं कर सकते हैं कई काम

मोबाइल नेटवर्क ना होने पर भी इन ऐप से आप कर सकते हैं वॉयस कॉल

टेक जगत से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी जानने को उत्सुक रहते हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है। आज हम अपने लेख के माध्यम आपको ऐसे ऐप्स के बारे में जानकारी मुहैया कराएंगे जिनकी मदद से आप मोबाइल में नेटवर्क ना होने की स्थिति में भी वॉयस कॉल कर पाएंगे। एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि इन ऐप्स की मदद से वॉयस कॉल करना तभी संभव हो पाएगा जब आपको स्मार्टफोन वाई-फाई से कनेक्ट हो।

ऐसा इसलिए क्योंकि ये ऐप्स इंटरनेट प्रोटोकॉल की सहायता से आपके कॉल को कनेक्ट करते हैं। आज हम अपने लेख में जिन ऐप्स का जिक्र करने वाले हैं, इनमें से ज्यादातर ऐप्स का इस्तेमाल हम रोज करते हैं तो आइए अब आपको इन ऐप्स के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
Advertisement
 

WhatsApp

सबसे पहले हम बात करते हैं Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप की। व्हाट्सऐप एक बेहद ही पॉपुलर ऐप है, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ऐप की मदद से केवल चैट ही नहीं बल्कि मीडिया फाइल को शेयर करना, वॉयस और वीडियो कॉल आदि कई काम किए जा सकते हैं। यदि आपके फोन में किसी कारण से मोबाइल नेटवर्क नहीं है लेकिन आप वाई-फाई से कनेक्टेड हैं तो आप वॉयस कॉल कर सकते हैं।

सबसे पहले व्हाट्सऐप ऐप को खोलें। इसके बाद आप जिस भी व्यक्ति को कॉल मिलाना चाहते हैं उसके नाम पर क्लिक करें। नाम पर क्लिक करने के बाद चैट विंडो खुल जाएगी यहां आपको ऊपर दाहिनी ओर वॉयस और वीडियो कॉल का आइकन बना नज़र आएगा। वॉयस कॉल बटन पर क्लिक कर आपका कॉल इंटरनेट प्रोटोकॉल की मदद से कनेक्ट हो जाएगा।
Advertisement
 

Facebook Messenger

फेसबुक का मैसेंज़र ऐप केवल चैट करने के लिए ही नहीं बल्कि कई अन्य कामों के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है जैसे कि वॉयस कॉल करना और फेसबुक पर स्टेटस पोस्ट करना। व्हाट्सऐप की तरह ही फेसबुक मैसेंजर में आप जिस व्यक्ति को कॉल करना चाहते हैं उसके नाम पर क्लिक करें।


ऐसा करने के बाद चैट विंडो खुल जाएगी और यहां आपको व्हाट्सऐप ऐप की तरह ही ऊपर दाहिनी ओर दो बटन दिखाई देंगे। एक वॉयस और दूसरा वीडियो कॉल करने के लिए। वॉयस कॉल बटन पर क्लिक करते ही इंटरनेट प्रोटोकॉल की सहायता से आपका कॉल कनेक्ट हो जाएगा।
Advertisement
 

Truecaller

व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेज़र के अलावा आप चाहें तो वॉयस कॉल करने के लिए ट्रू कॉलर ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रू कॉलर ऐप की मदद से भी कई काम किए जा सकते हैं। वॉयस कॉल करने के लिए सबसे पहले ट्रू कॉलर ऐप को खोलें और फिर उस व्यक्ति का नाम खोजें जिन्हें आप कॉल करना चाहते हैं।
जिस भी व्यक्ति को आप कॉल मिलाना चाहते हैं उनकी प्रोफाइल में जाएं यहां आपको वॉयस कॉल के लिए बटन दिखाई देगा। वॉयस कॉल बटन पर क्लिक करते ही ऐप इंटरनेट प्रोटोकॉल की सहायता से आपकी कॉल को कनेक्ट कर देगा।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर बताए गए इन ऐप्स की मदद से केवल उस ही व्यक्ति को कॉल किया जाना संभव है जो व्यक्ति ऐप का इस्तेमाल कर रहा हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Facebook Messenger, Truecaller
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.