इन फोन में अब नहीं चलेगा WhatsApp, चैट्स को ऐसे करें बैकअप

वर्तमान में iOS 9 पर iPhone 4s काम कर रहा है। कंपनी ने इस सीरीज़ को iOS 10 नहीं दिया है। इससे पता चलता है कि iPhone 4s या उससे पहले के मॉडल्स चलाने वाले यूज़र्स अब WhatsApp नहीं चला पाएंगे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मार्च 2021 11:06 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने iOS 9 या उससे पुराने वर्ज़न के लिए सपोर्ट किया बंद
  • iPhone 4s या उससे पुराने मॉडल चलाने वाले यूज़र्स नहीं चला पाएंगे ऐप
  • चैट को iCloud के जरिए कर सकते हैं बैकअप और रीस्टोर

WhatsApp ने iOS 9 या उससे पहले के वर्ज़न के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है

WhatsApp ने iOS 9 या उससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर फोन चला रहे Apple यूज़र्स के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है। कंपनी ने अपने FAQ पेज पर इसकी जानकारी दी है। व्हाट्सऐप समय-समय पर पुराने OS वर्ज़न के लिए सपोर्ट हटाता रहता है। इस बार iOS यूज़र्स की बारी है। कंपनी ने अपने एफएक्यू पेज पर साफ शब्दों में लिख दिया है कि जो ऐप्पल डिवाइस iOS 9 या उससे पुराने वर्ज़न पर काम कर रहे हैं, WhatsApp उन डिवाइस पर सपोर्ट नहीं करेगा। इसका मतलब है कि आपको सॉफ्टवेयर वर्ज़न को iOS 10 या उससे अधिक पर अपडेट करना होगा।

WhatsApp ने अपने FAQ पेज पर बताया है कि अब iOS 9 या उससे पुराने वर्ज़न पर व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं करेगा। iPhone पर WhatsApp का इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन में iOS 10 या इसके बाद के वर्ज़न का होना जरूरी है। WhatsApp ने अपने एफएक्यू पेज पर लिखा है "WhatsApp के सभी फीचर्स का बेहतर अनुभव पाने के लिए हमारी सलाह है कि आप अपने फोन पर iOS का नया वर्ज़न इस्तेमाल करें। अपने iPhone का सॉफ्टवेयर अपडेट करने के बारे में जानने के लिए Apple Support वेबसाइट पर जाएं।"

इतना ही नहीं, WhatsApp ने आगे लिखा है "हम जेलब्रोकन और अनलॉक किए गए डिवाइस के इस्तेमाल पर रोक नहीं लगाते हैं। हालांकि इन बदलावों से आपके डिवाइस के काम करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। हम ऐसे फोन को सपोर्ट नहीं करते हैं, जो iPhone के ऑपरेटिंग सिस्टम के मॉडिफाइड वर्ज़न का इस्तेमाल करते हैं।"

बता दें कि वर्तमान में iOS 9 पर iPhone 4s काम कर रहा है। कंपनी ने इस सीरीज़ को iOS 10 नहीं दिया है। इससे पता चलता है कि iPhone 4s या उससे पहले के मॉडल्स चलाने वाले यूज़र्स अब WhatsApp नहीं चला पाएंगे। यदि आप भी iPhone 5 से पहले के मॉडल्स इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हमारी सलाह है कि आप अपनी चैट्स को iCloud में बैकअप कर लें। इसके बाद आप नए वर्ज़न वाले डिवाइस में उन्हें रीस्टोर कर सकते हैं।
Advertisement
 

iCloud पर WhatsApp बैकअप कैसे लेते हैं

आप नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से iCloud पर अपनी व्हाट्सऐप चैट्स का बैकअप ले सकते हैं और उन्हें नए डिवाइस पर रीस्टोर कर सकते हैं।

किसी भी समय अपनी चैट्स का मैन्युअल बैकअप लेने के लिए आपको WhatsApp की 'Settings' पर जाना होगा और वहां 'Chats' पर टैप करना होगा। इसके बाद 'Chat Backup' पर टैप करें और 'Back Up Now' पर टैप करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.