आपकी WhatsApp चैट पढ़ रहा है Meta AI? Paytm फाउंडर ने किया चौंकाने वाला दावा

WhatsApp ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सभी चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अगस्त 2025 19:04 IST
ख़ास बातें
  • Paytm फाउंडर ने WhatsApp चैट प्राइवेसी पर उठाए सवाल
  • Meta AI को लेकर बढ़ी यूजर्स की चिंता
  • WhatsApp ने कहा, चैट्स पूरी तरह encrypted हैं

WhatsApp की ओर से कहा गया है कि AI से जुड़े सभी फीचर्स पूरी तरह ऑप्शनल हैं

Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने हाल ही में WhatsApp चैट्स की प्राइवेसी पर सवाल खड़े किए हैं। उनका दावा है कि अगर आप किसी WhatsApp ग्रुप का हिस्सा हैं, तो Meta AI उन चैट्स को पढ़ सकता है। शर्मा ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि वे तुरंत अपनी चैट प्राइवेसी सेटिंग्स को बदलें, ताकि उनकी बातचीत सुरक्षित रहे। इस बयान के बाद WhatsApp ने सफाई दी है और कहा है कि यूजर्स की चैट पूरी तरह सुरक्षित है।

शर्मा का कहना है कि WhatsApp ने अब Meta AI को चैट्स तक एक्सेस देना शुरू कर दिया है। उन्होंने लोगों को “Advanced Chat Privacy” सेटिंग ऑन करने की सलाह दी, जो WhatsApp के ग्रुप इनफो सेक्शन में मौजूद होती है। इसे एक्टिव करने के बाद ग्रुप की चैट्स को एक्सपोर्ट करना, AI से उनकी समरी बनाना या फाइल्स सेव करना संभव नहीं होगा। हालांकि यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑफ रहता है।

WhatsApp ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया (via Financial Express) देते हुए कहा है कि सभी चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहती हैं। कंपनी या Meta इनमें झांक नहीं सकती। Meta AI तभी यूजर्स के टेक्स्ट को एक्सेस कर पता है, जब कोई व्यक्ति चैट में “@MetaAI” टाइप करके उसे खुद एक्टिव करता है। यानी AI किसी भी ग्रुप की चैट्स को अपने आप स्कैन या पढ़ता नहीं है।

इसके अलावा WhatsApp की ओर से कहा गया है कि AI से जुड़े सभी फीचर्स पूरी तरह ऑप्शनल हैं। अगर यूजर्स चाहें तो इन्हें पूरी तरह डिसेबल कर सकते हैं। “Advanced Chat Privacy” सेटिंग इसी मकसद से जोड़ी गई है ताकि लोग अपनी सुरक्षा पर पूरा कंट्रोल रख सकें।
 

WhatsApp चैट प्राइवेसी पर Paytm फाउंडर ने क्या कहा?

विजय शेखर शर्मा का कहना है कि Meta AI ग्रुप चैट्स को पढ़ सकता है, इसलिए यूजर्स को चैट प्राइवेसी सेटिंग बदलनी चाहिए।

Advertisement

WhatsApp ने इन दावों पर क्या सफाई दी है?

WhatsApp का कहना है कि सभी चैट्स end-to-end encrypted रहती हैं और Meta AI केवल तभी एक्सेस करता है जब यूजर उसे एक्टिव करता है।

Advanced Chat Privacy क्या है?

यह WhatsApp की एक सेटिंग है जो ग्रुप चैट्स से डेटा को AI या थर्ड-पार्टी द्वारा एक्सपोर्ट होने से रोकती है।

क्या Meta AI अपने आप ग्रुप चैट्स पढ़ता है?

नहीं, Meta AI केवल तभी किसी चैट को एक्सेस करता है जब यूजर “@MetaAI” टाइप करके उसे एक्टिव करता है।

Advertisement

क्या WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी बदल गई है?

नहीं, WhatsApp का दावा है कि उसकी प्राइवेसी पॉलिसी वही है और चैट्स end-to-end encryption से सुरक्षित हैं।

क्या यूजर Meta AI को पूरी तरह बंद कर सकता है?

हां, यूजर्स अपने अकाउंट से Meta AI फीचर को डिसेबल कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.